ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

चौथे चरण के चुनाव मे मध्यप्रदेश के, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खण्डवा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान की तैयारीयां

भोपाल। मध्यप्रदेश मे चौथे चरण के चुनाव मे देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खण्डवा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान होना है।

लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत चौथे चरण के सभी 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर शीतल पेयजल, जरूरी दवाइयाँ और टेन्ट की व्यवस्था की जा रही है। मतदाता सूचना पर्ची का वितरण कराया जा रहा है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के भी प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। तीसरे चरण के मतदान में वर्ष 2019 के चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत बढ़ा है। चौथे चरण के मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यह बात भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई चौथे चरण की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही। श्री राजन ने बताया कि सीमावर्ती राज्यों से लगे नाकों में विशेष सावधानी बरती जा रही है। यहां पर सतत् रूप से कड़ी निगरानी की जा रही है। लगातार जब्ती की कार्यवाही भी की जा रही है।

भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू ने देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खण्डवा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक से अलग-अलग चर्चा कर निर्वाचन तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि व्यय प्रेक्षक मतदान के दिन ज्यादा सतर्कता बरतें। प्रेक्षकों ने जिलों की टीम द्वारा की जा रही निर्वाचन तैयारियों की सिलसिलेवार जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.