मंदसौर सेंट थॉमस विद्यालय के कॉमर्स क्लब के विद्यार्थियों ने द्वारा मैनपुरीया चौराहे पर जल मंदिर का शुभारंभ
मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर।
सेंट थॉमस विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के द्वारा विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों को भी विद्यार्थी जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है, उसी के अंतर्गत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सेंट थॉमस विद्यालय के कॉमर्स क्लब के विद्यार्थियों ने S 5 के तहत जल मंदिर का शुभारंभ मैनपुरीया चौराहे पर मंदसौर के जाने-माने समाजसेवी व वरिष्ठ वाणिज्य कर सलाहकार दिनेश जैन एवं प्राचार्या सिस्टर ज्योतिस व फादर वीरेंद्र भाभोर आदि ने रिबन काटकर व शीतल जल ग्रहण करके किया। संस्था की जनसंपर्क अधिकारी डॉ संगीता सिंह रावत ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया की इस अवसर पर प्राचार्या सिस्टर ज्योतिस, शिक्षक प्रतिनिधि जोसफ जॉन व विद्यार्थी प्रतिनिधि अमन सेठिया ने दिनेश जी जैन का पौधा देकर स्वागत किया। इस अवसर पर फादर वीरेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने जल के महत्व को समझ कर प्रतिवर्ष जल सेवा कार्य बहुत ही अच्छे से करते आ रहे हैं। फादर ने सभी विद्यार्थियों को इस कार्य को आगे भी करने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉमर्स क्लब के अध्यक्ष गौरव काबरा व सहयोगी शिक्षको गणो, विद्यार्थियों व विद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इस तरह के पुण्य कार्य को करते रहने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आशुतोष राजगुरु ने किया। अतिथि परिचय छात्रा दिव्या सैनी ने दिया व धन्यवाद भाषण छात्र माधव सोनी ने दिया।