ब्रेकिंग
एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे

3 वर्षों से अधिक समय दतिया में पदस्थ रह कर राजनैतिक संबध वाले उदित नारायण मिश्रा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का तबादला आदेश जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ उदित नारायण मिश्रा के ट्रांसफर आर्डर जारी हुए हैं। यह आदेश चुनाव आयोग द्वारा दिया गया। आदेश में लिखा है कि  उदित नारायण मिश्रा राजनीति करते हैं। मध्य प्रदेश में राजनैतिक पार्टियों से संबंध रखने वाले सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर देने का प्रावधान है।

श्री संजय कुमार श्रीवास्तव उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश द्वारा प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के नाम जारी पत्र में लिखा है कि, कार्यालय कलेक्टर दतिया का अर्द्धशासकीय पत्र क्र./ क्यू/स्टेनो/शिक्षा/7809 /23.11.2022, के माध्यम से यह अवगत कराया गया है कि उदित नारायण मिश्रा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, दतिया, जिला दतिया में विगत 3 वर्षों से अधिक लगातार दतिया में पदस्थ है।

कलेक्टर दतिया के द्वारा पूर्व में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा को प्रेषित अर्द्धशासकीय पत्र से पुष्टि होती है कि श्री उदित नारायण मिश्रा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, दतिया, की राजनैतिक रूप से संबद्धता है। अतः निर्वाचन की निष्पक्षता एवं शुचिता बनाए रखने हेतु श्री उदित नारायण मिश्रा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, दतिया, जिला दतिया को भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र से स्थानांतरण कर अवगत कराने का कष्ट करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.