ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने कटनी जनपद पंचायत क्षेत्र के रोजगार सहायक को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

भोपाल। मध्यप्रदेश, लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने कटनी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कुलुआ बरखेड़ा के रोजगार सहायक (ग्राम पंचायत सहायक सचिव) प्रवीण कुमार तिवारी को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। लोकायुक्त ने उसे तब पकड़ा, जब वह बैंक के पास एक महिला से पति की मृत्यु होने पर संबल योजना की राशि दिलाने के एवज में रिश्वत के पैसे ले रहा था। प्रवीण कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। रोजगार सहायक ने गांव की ही जीरा बाई से उसके पति की मौत होने पर शासन से मिलने वाली दो लाख की सहायता राशि संबल योजना के तहत दिलवाने के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित महिला जीरा बाई ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी के समक्ष प्रस्तुत होकर की थी। लोकायुक्त एसपी ने शिकायत का सत्यापन कराने के बाद गुरुवार की दोपहर को लोकायुक्त निरीक्षण स्वप्निल दास के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम को कटनी भेजा।

लोकायुक्त निरीक्षक स्वप्निल दास ने बताया पीड़ित जीरा बाई के पति की मौत बीमारी के चलते छह माह पूर्व हो गई थी। जिसे संबल योजना के तहत दो लाख रुपए दिलवाने के नाम पर ग्राम पंचायत कलुआ बड़खेरा के जीआरएस प्रवीण कुमार तिवारी ने 20 हजार की रिश्वत मांगी थी।

गुरूवार को बरगवां में एयू बैंक के पास महिला ने रोजगार सहायक को रिश्वत की राशि के 20 हजार रुपए दिए और पहले से मौजूद लोकायुक्त जबलपुर की टीम को इशारा किया। उसी दौरान टीम ने रोजगार सहायक को मौके पर ही दबोच लिया। साथ ही उसे एमपीईबी के शांतिनगर स्थित रेस्ट हाउस लेकर गई, जहां पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जीआरएस के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13 के तहत कार्रवाई की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.