ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

कांग्रेस के पूर्व विधायक पारुल साहू के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार बनाएंगे जो साफ दिखाई दे रहा

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “आज कांग्रेस के पूर्व विधायक पारुल साहू, शेर सिंह यादव और अमित सक्सेना भाजपा में शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार बनाएंगे जो साफ दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस को फिर झटका, पूर्व विधायक समेत कई नेता बीजेपी में शामिल
मध्यप्रदेश में पहले चरण के मतदान से पहले बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। भोपाल भाजपा कार्यालय में पूर्व सीएम शिवराज सिंह, सीएम मोहन यादव, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छिंदवाड़ा, टीकमगढ़ और रायसेन जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की मौजुदगी मे पूर्व विधायक पारुल साहू, शेर सिंह यादव और अमित सक्सेना भाजपा में शामिल हुए।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बुंदेलखंड के सागर और महाकौशल के छिंदवाड़ा में बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक पारुल साहू के अलावा छिंदवाड़ा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अमित सक्सेना सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में कांग्रेस के अनेक नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सागर जिले से पूर्व विधायक पारुल साहू ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि उनकी यह घर वापसी है। वे भाजपा से ही विधायक निर्वाचित हुई थी और उसके बाद भाजपा छोड़ कर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरी थी। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
इसी तरह छिंदवाड़ा से जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और हर कोई इसमें शामिल होकर अपना योगदान देना चाहता है। बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया और भाजपा की सदस्यता दिलाई।Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.