ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

मंदसौर के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र मे बदमाशों ने एक वृ़द्व महिला कृषक के घर मे रखे लाईसेंसी अफीम का कुंडा ले उड़े। बदमाश जाते जाते वृद्व की हत्या कर फरार हो गये, पुलिस जांच मे जुटी

मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के गांव लसूडिया राठौड़ मे बीती रात बदमाशों ने एक वृ़द्व महिला कृषक के घर मे घुस कर कृषक की लाईसेंसी अफीम का कुंडा ले उड़े। बदमाश जाते जाते वृद्व की हत्या कर फरार हो गये। प्राप्त तानकारी के अनुसार वरादत रात्री समय घर मे वृद्व महिला अकेली थी। महिला के बच्चे मजदुरी के लिए अन्यत्र रहते है। मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक अनुराग सुूजानिया,थाना प्रभारी व वरिश्ठ अधिकारी, क्षेत्र की पुलिस चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीया दलबल सहित मौके पर पहॅचे और जांच मे जुटें। जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अज्ञात बदमाशों ने काला सोना चुराने के लालच में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे है। यह घटनाक्रम बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि का ग्राम लसूडिया राठौर का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, बदमाशों में महिला को पकड़कर उसका सिर पटका, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर मौत हो गई। फिर बदमाश यहां से करीब 7 से 8 किलो अफीम का कुंडा चुरा कर ले गए।

इस घटना के बाद गांव में दहशत के साथ सनसनी फ़ैल गई, और ग्रामीणों की सूचना पर एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी, थाना प्रभारी नीरज सरवान और चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने गांव में वृद्व के घर मे अफीम चुराते समय जब वृद्व महिला चंद्र कुंवर पति समंदर सिंह उम्र लगभग 70 वर्ष ने बदमाशों को देखा और उनका विरोध किया तो आरोपियों ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। मामले के लेकर पुलिस जांच कर रही है और घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का जल्द पता लगा लेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.