ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

महिला स्वालंबन और गौसंवर्धन को लेकर आयोजित कार्यशाला का सीतामऊ में समापन

भोपाल । राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और मंदसौर सुख समृद्धि वेलफेयर सोसायटी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से आयोजित दस दिवसीय गौमय उत्पाद प्रशिक्षण कार्यशाला गौ अमृत सेवा समिति और हंडिया बाग गौशाला सीतामऊ की विजिट के बाद संपन्न हुई।
समापन अवसर पर संबोधित करते हुए संकल्पित मंदसौर के संस्थापक और गाय आधारित उद्योगों के वैश्विक परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप धनराज गुप्ता ने कहा कि गौसेवा राष्ट्रसेवा का नारा महिला सशक्तिकरण और जागरूकता से ही संभव होगा। आज मंदसौर जिले की नारी शक्ति सशक्त और आत्मनिर्भर होकर गौमय उत्पाद प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं है। आने वाले सभी त्योहारों पर स्वदेशी उत्पाद प्राप्त होंगे। जिनका विक्रय भारतवर्ष में किया जाएगा।
गौ अमृत सेवा समिति से जुड़े पशु चिकित्सक और मास्टर ट्रेनर श्री अर्जुन पाटीदार ने कहा कि दस दिवस प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं ने धूप बत्ती, दीपक, गमला, मूर्ति, जैविक खाद जैसे कई उत्पादों का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अब छोटे-छोटे गांवों में भी प्रशिक्षण लिया जा रहा है और अपनी आजीविका का निर्वहन किया जा रहा है। साथ ही समाज को भी स्वदेशी उत्पाद की ओर जोड़ा जा रहा है।
हंडिया बाग गौशाला के अध्यक्ष श्री लाल भाई जाट ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को जीवन में माता-पिता के बाद गौ माता की सेवा करना ही चाहिए। अपना समय अधिक से अधिक समाजसेवा में लगे और आध्यात्मिकता से जीवन यापन हो इस हेतु समाज को भी गौशाला के साथ जुड़ना चाहिए।
मंदसौर सुख समृद्धि वेलफेयर सोसायटी के सचिव श्री प्रांजल गुप्ता ने कहा कि संकल्पित मंदसौर परिवार के साथ जरूरतमंद युवा और महिलाओं को जोड़कर उन्हें निः शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है, यह क्रम अनवरत चलता रहेगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.