भोपाल। भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग द्वारा चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि मध्य प्रदेश के 17 जिलों में ओलावृष्टि होने, अधिक संख्या में आकाशीय बिजली और लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।
मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी मौसम का पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन के अनुसार, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना,श्योपुर, बैतूल, उज्जैन, देवास, शाजापुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह और सागर जिलों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नर्मदापुरम, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों की स्थिति भी लगभग समान है। यहां ओलावृष्टि का खतरा थोड़ा काम है परंतु मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भोपाल, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, हरदा, रतलाम, अगरमालवा, मंदसौर और नीमच जिलों में वज्रपात और आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है
ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त
मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द...
एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...
मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि...
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ...
गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में
मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज
श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति...
भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...
फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके