ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

नीमच शहर मे शराब कारोबारी पर फायरींग, जवाबी हमले मे एक हमलावर की गोली लगने से मौत, एसपी अमित तोलानी ने बताया शराब कारोबारी पर फायरिंग की गई, जिसमे वे घायल हुए, मामले की जांच जारी

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच में दिन दहाड़े शराब कारोबारी पर फायरिंग की घटना से अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार सवार लोगों ने शराब कारोबारी पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें वे घायल हो गए, वहीं जवाबी फायरिंग में एक शूटर को गोली लगी जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर नीमच जिला पुलिस अधिक्षक अमित तोलानी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शराब कारोबारी अशोक अरोरा अपने ऑफिस से अपनी कार से घर की ओर जा रहे थे। तभी केंट थाना क्षेत्र स्थित लायंस पार्क के पास सामने से आर रही कार (क्रेटा) में सवार लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी हमले में एक हमलावर की गोली लगने से मौत हो गई।

जानकारी अनुसार नीमच निवासी शराब कारोबारी अशोक अरोरा अपने ऑफिस से अपनी कार से घर की ओर जा रहे थे। तभी केंट थाना क्षेत्र स्थित लायंस पार्क के पास सामने से आर रही कार (क्रेटा) में सवार लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें वे घायल हो गए। जवाब में अशोक अरोरा की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक शूटर को गोली लगने से वह कार से नीचे गिर गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम बाबू मजहर उर्फ बाबू फकीर बताया जा रहा है। वहीं दो अन्य आरोपी फरार हो गए।

जिला पुलिस अधिक्षक अमित तोलानी ने बताया शराब कारोबारी अशोक अरोरा पर फायरिंग की गई, जिसमे वे घायल हुए हैं। वहीं जवाबी फायरिंग में एक की मौत हुई है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ये पता करने में जुटी है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने हमला क्यों किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.