ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

अटल बिहारी वाजपेयी- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में एक सप्ताह के फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का शुभारम्भ, आई आई टी रूरकी, ऐन आई टी कुरुक्षेत्र एवं बिट्स पिलानी के विद्वानों द्वारा लेक्चर्स एवं हैंड्स ऑन एक्सरसाइजेज कराये जायेंगे

ग्वालियर। डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज, अटल बिहारी वाजपेयी- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में एक सप्ताह के फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। यह फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम 28 जनवरी से 3 फरबरी, 2024 तक चलेगा। इस फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के शुभारम्भ समारोह में संस्थान के डीन ऑफ़ अकादमिक अफेयर्स एंड डीन ऑफ़ फैकल्टी अफेयर्स प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव, डीन ऑफ़ रिसर्च एंड कंसल्टेंसी प्रोफेसर राजेंद्र साहू एवं डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के हेड प्रोफेसर मनोज पटवर्धन मंचासीन अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। शुभारम्भ समारोह में मंचासीन अतिथियों के उद्बोधन हुए जिसमें इस फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम की उपयोगिता को बताया गया। इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के संयोजक डॉ मनोज दाश द्वारा फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की रूपरेखा एवं डॉ अरुण कुमार द्वारा धन्यवाद् प्रस्ताव दिया गया।
उक्त जानकारी संस्थान की मीडिया प्रभारी श्रीमती दीपा सिंह सिसोदिया के द्वारा दी गई। इस फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से फैकल्टी एवं रिसर्च स्कॉलर्स ऑफलाइन एवं ऑनलाइन जुड़े हुए हैं। कुल 26 प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कराया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ह्यूमन रिसोर्स रिसर्च के क्षेत्र में विभिन्न एनालिटिकल टूल्स की उपयोगिता एवं महत्वता पर प्रकाश डालना है। इस कार्यक्रम मे डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज, अटल बिहारी वाजपेयी- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर के फैकल्टीज के अलावा आई आई टी रूरकी, ऐन आई टी कुरुक्षेत्र एवं बिट्स पिलानी के विद्वानों द्वारा लेक्चर्स एवं हैंड्स ऑन एक्सरसाइजेज कराये जायेंगे। इस फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के संयोजक डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज से प्रोफेसर मनोज पटवर्धन, डॉ मनोज दाश एवं डॉ अरुण कुमार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.