मंदसौर पुलिस थाना सीतामऊ द्वारा चोरी करने की योजना बनाने वाले गिरोह को गिया गिरफ्तार, आरोपीयो के कब्जे से देशी 315 बोर देशी कट्टा मय कारतुस, लोहे की टामी , पेचकस , चाबीयाँ का गुच्छा व दो मोटर सायकले जप्त
भोपाल। मध्यप्रदेश, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं अवैध हथियारो के संबंध मे चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ सुश्री हेमलता कुरील व अअपु सीतामऊ सुश्री निकिता सिंह के निर्देशन मे थाना प्रभारी सीतामऊ निरीक्षक दिनेश प्रजापति द्वारा गठित टीम प्रभारी सउनि मांगीलाल चौहान द्वारा 4 आरोपीयो के कब्जे से 315 बोरी देशी कट्टा मय राऊण्ड , लोहे की टामी , लोहे की टामी, पेचकस , चाबीयां का गुच्छा व दो मोटर सायकल जप्त कर आरपीयो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। थाना सीतामऊ पर पदस्थ सउनि मांगीलाल चौहान को अपने विश्नीय मुखबीर से सूचना मिली कि भगौर गाँव तरफ दो मोटर सायकलो पर चार व्यक्ति चौरी करने की नियत से घुम रहे है। मोटर सायकल पर ताला तोड़ने का सरीया (टामी) लगी हुई है। मुखबीर सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सउनि मांगीलाल चौहान तथा गठित विशेष टीम को साथ लेकर भगौर कमलसिंह के ढाबे के पास स्थित ईट भट्टे से चौरी की योजना बनाते हुऐ चार बदमाश दिलीप पिता जवान सिंह सौंधिया राजपुत उम्र 31 साल निवासी किशनगढ़ थाना आलोट, ईश्वरसिंह पिता दाणुसिंह सौंधिया राजपुत उम्र 24 साल निवासी अरोलिया बामा थाना आलोट, शंकरसिंह पिता तुफानसिंह सौंधिया राजपुत उम्र 27 साल निवासी किशनगढ़ थाना आलोट, तुफानसिंह पिता तेजसिंह सौंधिया राजपुत उम्र 36 साल निवासी किशनगढ़ थान आलोट जिला रतलाम को पकड़ा व उनके कब्जे से दो मोटर सायकिले, एक 315 बोर का देशी कट्टा मय जिंदा कारतुस के, चाबीयो का गुच्छा, पेचकस. लोहे का सरीया (टामी), डंडे व टार्ट जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। वापसी पर आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 22/24 धारा 401 भादवि व 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपीयो से जप्त देशी कट्टे कारतुस तथा अन्य संपत्ति संबंधी अपराधो के संबंध मे पुछताछ हेतू पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जा रहा है। उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक दिनेश प्रजापति थाना प्रभारी सीतामऊ, उनि रामलाल दड़िंग, सउनि मांगीलाल चौहान, प्रआर 242 सुरेन्द्र सिंह, प्रआर 76 सलीम मोहम्मद , आऱक्षक 461 भारतसिंह बोराना, आऱक्षक 656 दिनेश बामनिया, आऱक्षक 724 गोविन्दि सिंह का विशेष योगदान रहा।