ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर

हर युवा के हाथों में हुनर के लक्ष्य को लेकर प्रशिक्षण दें – श्री टेटवाल

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री टेटवाल ने किया आईटीआई ग्वालियर का निरीक्षण
विभागीय अधिकारियों की ली बैठक और विद्यार्थियों से भी की चर्चा

 

भोपाल। हर युवा के हाथों में हुनर हो और वे स्वयं के साथ-साथ प्रदेश व देश की प्रगति में योगदान दे सकें। इस लक्ष्य के साथ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के माध्यम से युवाओं का कौशल उन्नयन करें। कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने कही। श्री टेटवाल ने संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण शाला ग्वालियर में कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

श्री टेटवाल ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में कौशल उन्नयन के लिये नवाचार करने पर बल दिया। साथ ही कहा कि प्रदेश में तहसील स्तर पर आईटीआई खोलने का निर्णय सरकार ने लिया है।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री टेटवाल ने रविवार को संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण शाला ग्वालियर का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यार्थियों से चर्चा की और संभागीय व जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। विद्यार्थियों से चर्चा के दौरान उन्होंने आह्वान किया कि आप सब पूरी मेहनत और लगन के साथ आईटीआई का कोर्स पूरा करें ओर रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें। सरकार आप सबको उद्यमी बनाने में पूर्ण सहयोग करेगी।

संभागीय संयुक्त संचालक कौशल विकास श्री दीपक गंगाजलीवाले ने संभाग में चल रहीं विभागीय गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.