ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

कोरबा अंचल में कड़ाके की ठंड-वरिष्ठ पत्रकार तपन चक्रवर्ती व समाजसेवी पदम सिंह चंदेल ने शहर के अखबार वितरकों को कंबल बांटे

रायपुर। छत्तीसगढ़, कोरबा अंचल में कड़ाके की ठंड के प्रभाव से बचाने के लिए मानव सेवा के तहत प्रदान किए गए एक दर्जन कंबल का वितरण वरिष्ठ पत्रकार तपन चक्रवर्ती व समाजसेवी होटल चंदेला के संचालक पदम सिंह चंदेल ने शहर के अखबार वितरकों को किया। ठंड बढ़ने के कारण सुबह के समय बाहर निकलने वालों के सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। अखबार वितरक भी सुबह जल्दी उठकर घर-घर अखबार बांटने पहुंचते हैं। ऐसे में उनके सेहत को ठंड के प्रभाव से बचाने के लिए वरिष्ठ पत्रकार तपन चक्रवर्ती के प्रयास से शहर के एक दो पहिया वाहन शोरूम के संचालक अशोक ऋषि ने सप्तनिक अखबार वितरकों को बांटने के लिए कंबल प्रदान किया। वरिष्ठ पत्रकार तपन चक्रवती, समाजसेवी होटल चंदेला के संचालक पदम सिंह चंदेल व कोरबा प्रेस क्लब के सचिव दिनेश राज ने छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा व जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू की मौजूदगी में अखबार वितरक रामा, राजेश पाल, राय सिंहद कंवर, कृष्ण कुमार निर्मलकर, जय सिंह नेताम, गोलू देवांगन, मुरितराम कश्यप, दिलीप यादव, राजेश पाल, सुनील साहू, लक्ष्मी राठौर, बजरंग यादव व हेमंत जांगड़े को कंबल का वितरण किया। वरिष्ठ पत्रकार तपन चक्रवर्ती ने इस दौरान बताया कि उन्होंने शहर के अन्य अखबार वितरक व जरूरतमंदों के लिए मंगलम ऑटो के संचालक अंकुश अग्रवाल व रवि स्वीट्स के संचालक राजा गुप्ता से चर्चा की है तो उन्होंने भी जल्द सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.