ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नए मंत्रिमंडल का गठन 9 विधायकों ने मंत्री पद की ली शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नए मंत्रिमंडल का गठन आज शुक्रवार को कर दिया गया। 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने और मुख्यमंत्री विष्णुदेव के बनने के बाद ही आज शुक्रवार को मंत्रिमंडल का गठन भी कर दिया गया। इसमें 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

मंत्रिपद की शपथ लेने वाले विधायकों में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल और लखन लाल देवांगन भी शामिल हैं। बलौदाबाजार के विधायक विधायक टंकराम वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली है। मंत्री बने टंकराम वर्मा शिक्षक की नौकरी छोड़ राजनीति में आए हैं। वहीं पहली बार की विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में लक्ष्मी राजवाड़े सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री हैं। रायगढ़ से भाजपा विधायक और पूर्व आईएएल अधिकारी ओपी चौधरी को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। प्रशासनिक कौशल में माहिर ओपी चौधरी भी पहली बार ही विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। गौरतलब है कि साल 2018 में आईएएस अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर चौधरी ने राजनीति में कदम रखा था। वहीं विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। जायसवाल सरगुजा संभाग के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। मंत्री जायसवाल भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इसी के साथ अब 9 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री साय अपनी सरकार को चलाने के लिए तैयार दिख रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.