मंदसौर। मध्यप्रदेश, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सुशासन भवन परिसर में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सुशासन-की-शपथ दिलाई । इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विशाल सिंह चौहान एवं सभी जिला अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे ।
मंदसौर अपर कलेक्टर विशाल सिंह चौहान द्वारा बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडो के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। 24 दिसम्बर रविवार एवं 23 दिसंबर को शनिवार का शासकीय अवकाश होने के कारण समस्त कार्यालयों में आज 22 दिसम्बर 2023 को प्रातः 11 बजे सुशासन की शपथ दिलाई गई।