मंदसौर कलेक्टर एवं एसपी ने शहर का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश
कलेक्टर एवं एसपी ने शहर का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश
21 दिसंबर 23/ कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने मंदसौर शहर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों द्वारा सड़कों पर रखे सामान को हटवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएमओ नगर पालिका, मंदसौर एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में अतिक्रमण न बड़े इसका विशेष तौर पर ध्यान रखें। अतिक्रमण पर कार्यवाही करें। शहर में सड़कों पर अतिक्रमण न बड़े इसके लिए समय-समय पर सीएमओ से फीडबैक भी लिया जाएगा। समय-समय पर की जा रही कार्यवाही से नगर पालिका अवगत करवाएगी। दुकानदारों द्वारा अगर पुनः सड़कों पर सामान रखा जाता है तो इस संबंध में नगर पालिका कार्यवाही करेगी। ऐसे दुकानदार जिनके द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण किया गया है। स्थाई निर्माण कार्य किया गया है। उसको तोड़वाने की कार्यवाही नगर पालिका द्वारा की जाएगी।