ब्रेकिंग
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ...

भोपाल में 13 दिसम्बर 2023 को मा मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान डार्यवर्सन व्यवस्था का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 13 दिसम्बर 2023 को लाल परेड ग्राउण्ड में मा मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रातः-8ः00 बजे से आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्सन व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी-

प्रतिबंधित मार्गः-
लिली टाकीज चौराहा से लाल परेड मैदान की ओर, रोशनपुरा चौराहा से लाल परेड मैदान की ओर, पॉलिटेक्निक चौराहा से लाल परेड मैदान की ओर, बाणगंगा चौराहा से लाल परेड मैदान की ओर, कोर्ट चौराहा से लाल परेड मैदान की ओर एवं मछली घर से खटलापुरा, पीएचक्यू व सब्बन चौराहा की ओर सामान्य यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

लोक परिवहन यान एवं आम वाहनों के लिए डायवर्सन एवं यातायात व्यवस्थाःः–
रोशनपुरा चौराहा से भारत टॉकीज की ओर एवं टी.टी.नगर से रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन(दो-पहिया, चार पहिया, एवं लोक परिवाहन) अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुये बोर्ड आफिस चौराहा, डीबी मॉल, प्रेस कॉम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ई.ओ.डब्ल्यू ऑफिस के सामने, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, मैंदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होकर भारत टॉकीज होते हुये या प्रभात चौराहे से 80 फिट रोड अशोका गार्डन होकर रेल्वे स्टेशन हमीदिया रोड होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगे।

भारत टॉकीज से रोशनपुरा की ओर, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन से टी.टी.नगर, न्यू मार्केट की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन(दो-पहिया, चार पहिया,एवं लोक परिवाहन) भारत टॉकीज से पुल बोगदा, प्रभात चौराहा,सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, मैदा मिल तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, ई.ओ.डब्ल्यू ऑफिस के सामने, बीएसएनएल तिराहा, प्रेस कॉम्प्लेक्स, डीबी मॉल, बोर्ड आफिस चौराहे से होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगे।

संगम तिराहा, भारत टॉकीज रेल्वे ओव्हर ब्रिज, 80 फिट रोड, अशोका गार्डन, प्रभात पेट्रोल पम्प चौराहा होकर एमपी नगर की ओर आवागमन कर सकेगें।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले (दो-पहिया एवं चार पहिया)वाहनों के मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था-
व्हीआईपी (विधायकगण)- कार्यक्रम में सम्मिलित होनें वाले व्हीआईपी/विधायकगण के वाहन सत्तकार द्वार पर उतारकर वाहनों की पार्किग जेल मुख्यालय की जाएगी।
ड्यूटी लगेे पुलिस कर्मचारी/अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, प्रेस-मीडिया के दो-पहिया एवं चार पहिया वाहन एमव्हीएम कॉलेज मैदान में पार्क कर सकेगे।
ग्वालियर, गुना से राजगढ़-ब्यावरा होकर आने वाले कार्यकर्ता के दो पहिया/चार पहिया वाहन लालघाटी चौराहा से व्हीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा,बाणगंगा चौराहा होकर टी.टी नगर दशहरा मैदान पॅहुचकर वाहन पार्क कर रोशनपुरा चौराहा से गांधीपार्क होकर लालपरेड ग्राउण्ड कार्यक्रम स्थल पहुच सकेगें।
इंदौर, उज्जैन, देवास से सिहोर होकर आने वाले कार्यकर्ता के दो पहिया/चार पहिया वाहन सीहोर बायपास बिलकिसगंज चौराहा, झागरिया रोड, रातीबड़, निलबड, भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक होकर टी.टी नगर दशहरा मैदान पॅहुचकर वाहन पार्क कर रोशनपुरा चौराहा से गांधीपार्क होकर लालपरेड ग्राउण्ड कार्यक्रम स्थल पहुच सकेगें।
सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, बैतूल से होकर आने वाले कार्यकर्ता के दो पहिया/चार पहिया वाहन होशंगाबाद रोड से व्यापम चौराहा होकर 1250 चौराहा से शोर्य स्मारक रोड (ठण्डी सडक) पॅहुचकर वाहन पार्क कर कोर्ट चौराहा होकर लालपरेड ग्राउण्ड कार्यक्रम स्थल पहुच सकेगें।
विदिशा, बैरसिया होकर पुराने शहर से आने वाले कार्यकर्ता के दो पहिया/चार पहिया वाहन भारत टॉकिज के पास सेन्ट्रल लॉयब्रेरी मैदान पॅहुचकर वाहन पार्क कर तलैया तिराहा होकर लालपरेड ग्राउण्ड कार्यक्रम स्थल पहुच सकेगें।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाल बसों को मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था
ग्वालियर, गुना से राजगढ़-ब्यावरा होकर आने वाले कार्यकर्ता की बसें लालघाटी चौराहा से व्हीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा स्मार्ट रोड पर पार्क कर सकेगें।

इंदौर, उज्जैन, देवास से सिहोर होकर आने वाले कार्यकर्ता की बसें सीहोर बायपास बिलकिसगंज चौराहा, झागरिया रोड, रातीबड़, नीलबड, भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, स्मार्ट रोड पर पार्क कर सकेगें।
सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, बैतुल से होकर आने वाले वाले कार्यकर्ता की बसें होशंगाबाद रोड से बोर्ड आफिस चौराहा होकर वल्लभ भवन रोटरी से विधान सभा रोड एवं मत्रांलय से विधान सभा आनस्ट्रीट पार्किग पर पार्क कर सकेगें।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री महोदय, विधायकगण एवं अन्य सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों के आगमन के दौरान निम्न मार्ग पर यातायात का दबावः-
शपथ ग्रहण के दौरान पुराना विमानतल, स्टैट हेंगर, लालघाटी चौराहा, व्हीआईपी रोड़, रेत घाट तिराहा, किलोल पार्क , पॉलिटेक्निक चौराहा , के.एन प्रधान, मछली घर, राजभवन, गांधीपार्क से लाल परेड मैदान तक मार्ग पर आवागमन के समय यातायात का दबाव रहेगा। आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

आम जनता से अनुरोध है कि उक्तानुसार डार्यवर्सन व्यवस्था का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात से पर सम्पर्क करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.