ब्रेकिंग
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ...

मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ.मांहन यादव को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बधाई और शुभकामनाएं दी

भोपाल। मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ.मांहन यादव को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल के लालघाटी स्थित  वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

बता दें, एक जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सम्मिलित होंगे।

डॉ मोहन यादव- छात्र राजनीति से सीएम तक का सफर

डॉ मोहन यादव ने राजनीतिक का सफर सन् 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव के तौर पर छात्र नेता के तौर पर शुरु किया था। इसके बाद 1984 में आप अध्यक्ष बने। सन् 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री एवं 1986 में विभाग प्रमुख बनाए गए। सन् 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। सन 1989-90 में आप परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री बनाए गए। सन् 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री, 1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खण्ड कार्यवाहक, सायं भाग नगर कार्यवाह एवं 1996 में खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह रहते हुए अनेक जिम्मेदारियां सफलता पूर्वक निभाईं। सन् 1997 में भाजयुमो की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बने और 1999 में भाजयुमो उज्जैन संभाग प्रभारी बनाए गए। सन् 2000-2003 में भाजपा के नगर जिला महामंत्री एवं सन् 2004 में भाजपा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सन् 2004 में सिंहस्थ, मध्यप्रदेश की केन्द्रीय समिति के सदस्य। विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के साथ ही 2004 में मिला राज्य मंत्री का दर्जा मोहन यादव के कार्यों को देखते हुए सन् 2004 से 2010 तक उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष रहते हुए राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया। इसके बाद सन् 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्यक्ष बनाए गए और केबिनेट मंत्री दर्जा का दर्जा दिया गया। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सन् 2013 से 2016 तक रहे। सन् 2018 में दूसरी बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए और दिनांक 2 जुलाई, 2020 को उच्च शिक्षा मंत्री बनाए गए। मौजूदा विधानसभा चुनाव में एक बार फिर विधायक चुने गए और बिना सीएम की दौड़ में शामिल हुए मुख्यमंत्री के तौर पर विधायक दल द्वारा चुने गए।

 

– मैं तो सिर्फ जनता का सेवक हूं इधर मप्र के नए सीएम डॉ यादव नेशपथ ग्रहण के पहले मंगलवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। मैंने इस नई जिम्मेदारी को सेवक की तरह लिया है। सेवा की भावना के आधार पर जनता के बीच में हम क्या कर सकते हैं, लगातार उसी दिशा में काम कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.