ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

बिजली का बकाया बिल नहीं देने पर कनेक्शन काटने का नोटिस भेजा तो बदले में निगमायुक्त ने महाप्रबंधक के निवास पर बुलडोजर भेज दिया

भोपाल। प्रदेश के ग्वालियर शहर के दो विभागों के अधिकारियों की बीच काफी दिलचस्प विवाद सामने आया है। बिजली विभाग के महाप्रबंधक ने निगम आयुक्त के निवास पर बिजली का बकाया बिल नहीं देने पर कनेक्शन काटने का नोटिस भेजा तो बदले में निगमायुक्त ने महाप्रबंधक के निवास पर बुलडोजर भेज दिया। इस मामले में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ ने महाप्रबंधक शहर वृत के निज निवास पर आयुक्त नगर निगम ग्वालियर द्वारा बुलडोजर भेजने की निंदा की है। इस मामले को लेकर लामबंद हुए सहायक अभियंता, कार्यपालक निदेशकों ने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ऊर्जा विभाग के निर्देश पर विद्युत बिल भुगतान नहीं होने की स्थिति में विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा जाती है। नगर निगम ग्वालियर से संबंधित विद्युत बिलों के भुगतान के लिए कहा गया था। लेकिन नियत अवधि में बिजली बिल भुगतान नहीं किया गया है। बिजली बिल भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने का नोटिस जारी किया गया। आयुक्त नगर निगम ग्वालियर द्वारा बिजली बिल का भुगतान न करते हुए कनेक्शन काटने की नियमानुसार की गई कार्रवाई को व्यक्तिगत लेते हुए महाप्रबंधक शहर वृत नितिन मांगलिक के निज निवास जो लगभग 35 वर्ष पहले से निर्मित है पर बुलडोजर भेजकर जो काम किया गया उससे उनके परिवारी जन भयभीत व असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ आयुक्त नगर निगम ग्वालियर द्वारा किसी जिम्मेदार विद्युत अधिकारी के प्रति व्यक्तिगत रूप से की गई कार्यवाही की निंदा करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.