ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मध्यप्रदेश- भाजपा एवं कांग्रेस दौनो की और से मतदान के दौरान पक्षपात और गड़बड़ी की चुनाव आयोग में शिकायतें, होना है कार्यवाही

भोपाल। मध्यप्रदेश के 8 जिला कलेक्टर, 6 एसपी सहित प्रदेश के तीन दर्जन अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन हो सकता है। इन अधिकारियों के खिलाफ मतदान के दौरान पक्षपात और गड़बड़ी की चुनाव आयोग में शिकायतें की गई हैं।

भाजपा ने चुनाव के दौरान चार जिला कलेक्टरों पर चुनाव के दौरान लापरवाही बरतने और सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है। जबकि कांग्रेस ने आठ कलेक्टरों पर भाजपा का एजेंट होने और चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया है।

इनमें नरसिंहपुर, छतरपुर और भिंड कलेक्टर के खिलाफ भाजपा ने भी शिकायत की है। इनके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के दो दर्जन अधिकारियों के खिलाफ भी चुनाव के दौरान पक्षपात एवं लापरवाही की शिकायतें की गई हैं। भाजपा ने इन कलेक्टरों की शिकायत की भाजपा ने चुनाव के दौरान पर लापरवाही एवं सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए जिन चार जिलों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायतें की हैं, उनमें नरसिंहपुर कलेक्टर रिजु बाफना, रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्षकार और भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा ने निवाड़ी के एसपी अंकित जायसवाल की भी चुनाव आयोग में शिकायत की है।

इन अधिकारियों पर कांग्रेस नेताओं की मिलीभगत से कम एवं धीमी गति से मतदान और केवल भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की शिकायतें हैं। कांग्रेस ने इन कलेक्टर-एसपी की शिकायत की कांग्रेस ने जिन कलेक्टर एवं एसपी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायतें की हैं, उनमें अशोकनगर कलेक्टर सुभाष द्विवेदी, सागर कलेक्टर दीपक आर्य, सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय, नरसिंहपुर कलेक्टर रिपु बाफना, दतिया कलेक्टर संदीप माकन और भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने मुरैना एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, दतिया एसपी प्रदीप शर्मा और जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह के खिलाफ शिकायतें की है। इन अधिकारियों पर कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलीभगत कर भाजपा को लाभ पहुंचाने की शिकायत की है।

इन अफसरों की भी शिकायत कांग्रेस ने हरदा के जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया, चांचौड़ा एसडीएम विकास कुमार आनंद, इंदौर के अपर कलेक्टर राजेश राठौर, सागर के जिला पंचायत सीईओ भव्या त्रिपाठी, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, ग्वालियर के अपर कलेक्टर विनोद भार्गव व केके सिंह, छिंदवाड़ा के अपर कलेक्टर खेमचंद वोपचे और डिप्टी कलेक्टर हेमकरण धुर्वे के साथ एएसपी अमित वर्मा, एएसपी अवधेश प्रताप सिंह, डीएसपी सौरभ आर तिवारी, डीएसपी जितेंद्र सिंह जाट, सीएसपी प्रियंका पांडे और डीएसपी अमन मिश्रा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायतें की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.