ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

Happy Diwali-दीपावली पूजा का शुभ मुहूर्त 2023-आज पूरे देशभर में दीपोत्सव का पर्व दीपावली मनाई जा रही है।

दीपावली को रोशनी, उल्लास और शुभकामनाओं का प्रतीक माना जाता है। आज पूरे देशभर में दीपोत्सव का पर्व दीपावली मनाई जा रही है। यह हिन्दू धर्म का एक प्रमुख पर्व है। यह पर्व पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। दीपावली को रोशनी, उल्लास और शुभकामनाओं का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि यदि आप सच्चे मन और विधि विधान से पूजा करते हैं, तो धन की देवी मां लक्ष्मी और बुद्धि के देवता गणेश आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपका पूरा साल अच्छा बीतेगा और आप पर लक्ष्मी-गणेश जी की कृपा बनी रहेगी।

दीपावली पूजा का शुभ मुहूर्त 2023

    • लक्ष्मी पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त शाम 5:40 बजे से रात्रि 8:16 बजे तक
    • गृहस्थ- घर में पूजा का मुहूर्त शाम 5:41 बजे से रात्रि 8:57 बजे तक
    • दुकान, ऑफिस, कारखाना, प्रतिष्ठान में पूजा का मुहूर्त दोपहर 1:15 बजे से 2:58 बजे तक
  • दुकान, ऑफिस, कारखाना, प्रतिष्ठान में पूजा का दूसरा मुहूर्त शाम 5:41 रात्रि 8:57 बजे तक
  • सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षार्थियों हेतु विशेष पूजा का मुहूर्त रात्रि 9:00 बजे से 10:34 बजे तक
  • सन्यासी एवं साधकों के लिए पूजा का मुहूर्त रात्रि 12:19 बजे से रात्रि 2:32 बजे तक

 

दिवाली पूजा सामग्री लिस्ट (Diwali 2023 Puja Samagri List)

  • मां लक्ष्मी, गणेश जी, माता सरस्वती और कुबेर देव की मूर्ति
  • अक्षत्, लाल फूल, कमल के और गुलाब के फूल, माला, सिंदूर, कुमकुम, रोली, चंदन
  • पान का पत्ता और सुपारी, केसर, फल, कमलगट्टा, पीली कौड़ियां, धान का लावा, बताशा, मिठाई, खीर, मोदक, लड्डू, पंच मेवा
  • शहद, इत्र, गंगाजल, दूध, दही, तेल, शुद्ध घी, कलावा, पंच पल्लव, सप्तधान्य
  • कलश, पीतल का दीपक, मिट्टी का दिया, रुई की बत्ती, नारियल, लक्ष्मी और गणेश के सोने या चांदी के सिक्के, धनिया
  • आसन के लिए लाल या पीले रंग का कपड़ा, लकड़ी की चौकी, आम के पत्ते
  • लौंग, इलायची, दूर्वा आदि।

मां लक्ष्मी एवं श्री गणेश मूर्ति स्‍थापना

सबसे पहले एक चौकरी पर लाल वस्‍त्र बिछाकर उस पर मां लक्ष्‍मी और भगवान गणेश की प्रतिमा रखें। अब जलपात्र या छोटे कलश से चौकी के ऊपर पानी छिड़कते हुए इस मंत्र का उच्‍चारण करें।
ॐ अपवित्र: पवित्रो वा सर्वावस्‍थां गतोपि वा ।
य: स्‍मरेत् पुण्‍डरीकाक्षं स: वाह्याभंतर: शुचि:।।

धरती मां को प्रणाम:

इसके बाद अपने ऊपर और अपने पूजा के आसन पर जल छिड़कते हुए दिए गए मंत्र का उच्‍चारण करें।
पृथ्विति मंत्रस्‍य मेरुपृष्‍ठ: ग ऋषि: सुतलं छन्‍द: कूर्मोदेवता आसने विनियोग:।।  
ॐ पृथ्‍वी त्‍वया धृता लोका देवि त्‍वं विष्‍णुना धृता। 
त्‍वं च धारय मां देवि पवित्रं कुरु चासनम् नम:।।
पृथ्वियै नम: आधारशक्‍तये नम:।।

 

दिवाली पर क्या न करें?

  • दिवाली के दिन घर के प्रवेश द्वार पर या घर के अंदर कहीं भी गंदगी न रहने दें।
  • इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को दरवाजे से खाली हाथ न लौटाएं।
  • दिवाली के दिन जुआ न खेलें, शराब पीने और मांसाहारी भोजन लेने से बचें।
  • भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति न रखें, जिसकी सूंड दाहिनी ओर हो।
  • किसी को लेदर से बना तोहफा, धारदार तोहफा और पटाखे न दें।
  • दीपावली के दिन न कर्ज दें और न लें।
  • पूजा स्थल को रात भर खाली न छोड़ें। उसमें इतना घी या तेल डालेंं की वह पूरी रात जलता रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.