मंदसौर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने डॉक्टर डीके जैन पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, पूर्व प्राचार्य दिलीप कुमार जैन एवं वर्तमान प्राचार्य विनोद कटारा सुवासरा को कारण बताओ नोटीस जारी
मंदसौर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीन अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए
मन्दसौर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव द्वारा सहायक संचालक डॉक्टर डीके जैन पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, पूर्व प्राचार्य दिलीप कुमार जैन एवं वर्तमान प्राचार्य विनोद कटारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुवासरा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। मतदान केंद्र भ्रमण के दौरान मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाया गया। केंद्रों की खिड़कियां टूटी हुई पाई गई, विद्युत फिटिंग भी अस्तव्यस्त पाई गई एवं मतदान केंद्र पर रैंप नहीं पाया गया जबकि दिव्यांग एवं वृद्ध जनों के मतदान की सुविधा हेतु रैम्प निर्माण की सुविधा आवश्यक रूप से उपलब्ध कराई जाना है । रिटर्निंग अधिकारी द्वारा भी अवगत कराया गया कि आपके द्वारा मतदान केंद्रों की वास्तविक स्थिति मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता आदि से अवगत नहीं कराया गया । मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 (क) 2 के तहत अपने पदीय कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं कर्मचारी आचरण नियमों के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है अतः क्यों न आपके विरुद्ध मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 16 के तहत एवं प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इस संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति से दो दिवस के भीतर समक्ष प्रस्तुत करें । स्पष्टीकरण का प्रति उत्तर अप्राप्त होने की दशा में आपके विरुद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी ।
पी.जी. कॉलेज में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का किया गया आयोजन
मंदसौर। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ. एल.एन. शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में दिनांक 01 नवम्बर 2023 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर झंडा वंदन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.एन. शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराने के पश्चात उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। एन.एस.एस. स्वयंसेवक अर्पित परमार ने मध्यप्रदेश की विशेषताएँ एवं उपलब्धियों पर व्याख्यान दिया। महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सन्तोष कुमार शर्मा ने मतदाता जागरूकता सम्बन्धी गीत प्रस्तुत कर सभी युवा मतदाताओं को जागरूक किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को मतदान की शपथ दिलाई । समारोह के अन्त में विद्यार्थियों द्वारा मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनिल कुमार आर्य, एन.सी.सी. अधिकारी प्रो. योगेश पटेल, क्रीडा अधिकारी राजू कुमार एवं डॉ. गोरा मुवेल द्वारा किया गया।
फोटो- पी.जी. कॉलेज में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस
कुशलता पूर्वक अपने कार्य निर्वहन करें-व्यय प्रेक्षक श्री श्योरान
संवेदनशील घटनाओं और रैलियों की विडियों ग्राफी जरूर करें – व्यय प्रेक्षक श्री कृष्णपति
मंदसौर। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं और मतदान के सुचारू रूप से संचालन एवं कुशल व्यवस्थाओं के लिये जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को दिये गये दायित्व एफएसटी,एसएसटी,वीएसटी, वीवीटी एवं लेखा दल का प्रशिक्षण शासकीय महाविद्यालय के कुशाभाउ ठाकरे आटिडोरियम में जिले के मास्टर ट्रेनर्स डॉ. जे.के. जैन एवं अन्य सहायक मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सुवासरा एवं गरोठ विधासभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक प्रमोद कुमार श्योरान (आईआरएस) एवं मंदसौर एवं मल्हारगढ़ विधासभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक गोपाल कृष्णपति एवं विधानसभा क्षेत्र मंदसौर एवं मल्हारगढ़ के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर, कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव, एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी एवं लेखा टीम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान सुवासरा एवं गरोठ विधासभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री प्रमोद कुमार श्योरान ने कहा कि सभी अपने कार्य कुशलता पूर्वक निर्वहन करें। कार्य में लापवारी न बरते। लेखा दल चुनाव संबंधी रैलियों एवं सभाओं के खर्च एवं व्यय संबंधी आयोग द्वारा रेट लिस्ट अनुसार ही रेट निर्धारित करें। प्रत्येक अभ्यर्थी के पृथक-पृथक साक्ष्यों का फोल्डर तथा छाया प्रेक्षण रजिस्टर जिसमें अभ्यर्थी द्वारा किये गये व्यय का ब्यौरा व्हीव्हीटी एवं अन्य स्त्रोतों से प्राप्त जानकारी जैसे वाहन अनुमती प्रिंटिंग, विज्ञापन एमसीएमसी से प्राप्त जानकारी के आधार पर व्यय का आंकलन कर छाया प्रेक्षण रजिस्टर संधारित करें।
संवेदनशील घटनाओं और रैलियों की विडियों ग्राफी जरूर करें
मंदसौर एवं मल्हारगढ़ विधासभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक गोपाल कृष्णपति ने कहा कि चुनाव में अभ्यर्थियों राजनीतिक दल द्वारा आयोजित प्रमुख रैलियो, सार्वजनिक समारोह व बडे खर्चे, प्राधिकृत व्यय पर निगरानी रखी जाये। संवेदनशील घटनाओं और रैलियों की विडियों ग्राफी जरूर करें जिसमें समय स्थान का होना अतिआवश्यक हैं साथ विडियों में साक्ष्य संबंधी सूचनाऍं जरूर रहें। इसके साथ ही सभी होटल्स एवं रिसोर्ट पर निगरानी रखें। मंदसौर एवं मल्हारगढ़ के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर ने कहा कि निर्वाचन कार्य में आपकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपकों निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्मिकों के कार्याे का पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देश ज्ञान होना आवश्यक हैं। यदि किसी के द्वारा नगदी, उपहार वस्तुएं, शराब या मुफ्त भोजन वितरण या निर्वाचकों को धमकी देने डराने या हथियारों गोला-बारूद आदि के विरुद्ध कार्यवाही की जायेंगी। चुनाव में यदि अभ्यर्थी द्वारा नागरिको को मतदान हेतु कोई प्रलोभन या पारितोषित लेन-देन करता है तो वह भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत लेना और देना दोनो ही अपराध हैं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन-2023 में जागरूक नागरिकों के लिए आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के लिए ब्-टपहपस मोबाइल एंड्रायड एप्प का निर्माण किया गया है। जिसके तहत जागरूक नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की सीधी रिपोर्ट मोबाइल के माध्यम से भेजी जाती हें उस पर भी फोकस किया जाये। निर्वाचन कार्य में लापरवाही न करें एवं सभी अधिकारी कर्मचारी आपसी समन्यक के साथ कार्य करें।
कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुवासरा के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को किया प्रेषित
मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव द्वारा बताया गया कि संजय राठौर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सुवासरा को मतदान केंद्र में कक्ष के अंदर तरफ रैम्प की आवश्यकता होने से रैम्प निर्माण हेतु निर्देशित किए जाने के उपरांत रैंप निर्माण नहीं किया गया, विद्युत फिटिंग भी सही नहीं थी, खिड़कियों के दरवाजे टूटे हुए तथा जीर्णशीर्ण अवस्था में थे, कक्ष के दरवाजे भी आधे टूटे एवं अव्यवस्थित स्थिति में पाए गए। मतदान शरद ऋतु में होने से खिड़कियां पूरी तरह से बंद नहीं होने से मतदान कर्मियों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ेगा एवं सबसे महत्वपूर्ण मतदान केंद्र में अंदर की तरफ रैम्प नहीं होने से समस्त दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को मतदान हेतु आने-जाने में अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ेगी। मुख्य नगरपालिका अधिकारी राठौर द्वारा न सिर्फ वरिष्ठों के निर्देशों की अवहेलना की गई, अपितू अपने पदैन दायित्वों के निर्वहन के प्रति भी लापरवाही बरती गई। मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 एवं नियम 7 के तहत अपने पदीय कर्त्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही का परिचायक है। अतएव श्री संजय राठौर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद सुवासरा के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल को प्रस्ताव प्रेषित किया गया।
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 लाख रू. स्वीकृत
मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के आदेशानुसार मोटरयान दुर्घटना पीडित प्रतिकर स्कीम 2022 के प्रावधान अनुसार सड़क दुर्घटना में सादिक खां अजीमुद्दीन निवासी नारायण नगर मंदसौर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर क्षतिपूर्ति के रूप में 2 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई।
जिला शिक्षा केंद्र के प्रोग्रामर श्री बेस को जारी हूआ कारण बताओ नोटिस
सोशल मीडिया निगरानी कार्य में 10 दिवस से थे लगातार अनुपस्थित
मन्दसौर। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह चौहान ने प्रोग्रामर दिलीप सिंह बेस जिला शिक्षा केंद्र को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया स दिलीप सिंह बेस प्रोग्रामर को विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत अभ्यर्थियों के सोशल मीडिया खातों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर नियुक्त किया गया था। ये आज दिनांक तक अनुपस्थिति थे। विधानसभा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही के कारण दिलीप सिंह बेस को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। इनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 निर्वाचनों से पदीय कर्तव्य के नही करने पर कार्यवाही की जाएगी। ये अपना समाधान कारक प्रति उत्तर पत्र तीन दिवस की समयावधि में निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। नियत समयावधि में प्रति उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही होगी।
निर्वाचन के दौरान भोजन, चाय, नाश्ता के लिए 2 नवम्बर तक निविदा आमंत्रित
मंदसौर। जिला आपूर्ति अधिकारी मंदसौर द्वारा बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतगणना एवं अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों में नियुक्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियेां को समय- समय पर लगने वाले भोजन, चाय एवं नाश्ता आदि की व्यवस्था की जाने हेतु निविदा 2 नवंबर तक आमंत्रित की जाना है। इच्छुक व्यक्ति 2 नवंबर तक ूूू.उचजमदकमते.हवअ.पद पर ऑनलाईन निविदा कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंदसौर में सम्पर्क कर सकते है।
बिना प्रमाणीकरण के विज्ञापन पर दंड
मंदसौर। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया राजनीतिक विज्ञापनों को बिना प्रमाणीकरण के प्रकाशित नहीं कर सकती है।केबल टेलीविजन नेटवर्क अधिनियम 1995 के अंतर्गत अधिनियम के प्रावधान किसी भी केबल ऑपरेटर द्वारा उल्लंघन किए जाने पर अधिनियम की धारा 12 के प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में उपकरण जप्त करने के लिए प्रदान करती है इसी प्रकार अधिनियम की धारा 13 उपकरण जप्त और सजा का प्रावधान है। अभ्यर्थी को आपराधिक प्रकरणों की जानकारी तीन अलग-अलग तिथियों में प्रेस एवं न्यूज चौनलों में प्रसारण कराना होगा
अभ्यर्थी की अनुमति के बिना प्रचार-प्रसार नहीं किया जा सकेगा
मंदसौर। विधानसभा निर्वाचन 2023 में आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा निर्वाचन व्यय पर नियंत्रण हेतु विभिन्न स्तर पर कार्यवाहियां जारी है। कोई भी व्यक्ति, संस्था द्वारा किसी अभ्यर्थी की बगैर अनुमति के उसके संबंध में प्रचार-प्रसार नहीं कर सकता है। प्रिंट मीडिया में विज्ञापन (विज्ञापन हेतु अभ्यर्थी की अनुमति है तो निर्वाचन व्यय में जोड़ा जाएगा यदि सहमति नहीं है तो 171 (आईपीसी) के तहत प्रकाशक के विरुद्ध अभियोजन किया जा सकता है) भारतीय दंड संहिता की धारा 171 के अनुसार चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी की अनुमति के बिना विज्ञापनो पर किया जाने वाले व्यय निषेध है।