ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश मे 17 नवंबर को होगा होगा मतदान, सभी पांच राज्यों का परिणाम 3 दिसंबर को आयेगा

नई दिल्ली। ‎देश के पांच राज्यों मे भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर ‎दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना तथा ‎मिजोरम में एक-एक चरण में चुनाव होगा जब‎कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराने का एलान ‎किया गया है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। राजस्थान में 23 नवंबर एवं तेलंगाना में 30 नवंबर और ‎मिजोरम में 7 नवंबर को मतदाता ‎किया जाएगा तथा छत्तीसगढ़ में 7 एवं 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। 17 अक्टूबर को वोटर ‎‎लिस्ट का प्रकाशन होगा और 23 से 30 अक्टुबर तक इसमें सुधार ‎किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को अपने आपरा‎धिक ‎रिकॉर्ड की जानकारी 3 बार अखबारों में ‎‎विज्ञापन के माध्यम से देना पड़ेगी। बता दें ‎कि इन पांचों राज्यों में 16.1 करोड़ मतदाता हैं ‎जिसमें 8.2 करोड़ पुरुष और 7.5 करोड़ म‎हिला एवं 60 लाख युवा मतदाता शा‎मिल हैं।
मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। यहां 230 सीटें हैं। कांग्रेस को यहां जीत मिली थी लेकिन अब यहां भाजपा की सरकार है। चुनाव आयोग ने बताया कि 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
राजस्थान में 27 नवंबर को मतदान होगा। यहां 200 सीटें हैं। कांग्रेस को यहां जीत मिली थी और यहां कांग्रेस की ही सरकार है। चुनाव आयोग ने बताया कि 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
छत्तीसगढ़ में दो चरण में 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा। यहां 90 सीट है। यहां अभी कांग्रेस की सरकार है। चुनाव आयोग ने बताया कि 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
तेलंगाना में 30 नंवबर को मतदान होगा। यहां 119 सीटें हैं। यहां टीआरएस को जीत मिली थी और उनकी ही सरकार है। चुनाव आयोग ने बताया कि 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।
मिज़ोरम में सात नवंबर को मतदान होगा। यहां विधानसभा की 40 सीटें हैं। भाजपा समर्थित सरकार अभी सत्ता में है। चुनाव आयोग ने बताया कि 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.