ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पटाखे की दुकान-सह-गोदाम में आग लगने से कम से कम 13 लोगों की जलकर मौत

Fire breaks out in firecracker shop in Bengaluru, 13 dead - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु, । बेंगलुरु के बाहरी इलाके में शनिवार को एक पटाखे की दुकान-सह-गोदाम में आग लगने से कम से कम 13 लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।अनेकल तालुका के अट्टीबेले में स्थित दुकान में आग लगने से पहले ही चौदह लोग चमत्कारिक ढंग से भाग निकले।दमकल गाड़ियों के साथ आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह यह जानकर स्तब्ध हैं कि अनेकल पटाखा दुकान त्रासदी में 13 मजदूर जिंदा जल गए। उन्‍होंने कहा, “भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। सरकार को एहतियाती कदम उठाने चाहिए. इसके पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए उचित कार्रवाई का आदेश देना चाहिए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और मृतक के परिवारों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।”पुलिस के मुताबिक, पटाखा दुकान नवीन नाम के व्यक्ति की है।मृत व्यक्तियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।बेंगलुरु ग्रामीण एसपी मल्लिकार्जुन बालादंडी ने कहा कि आग लगने की घटना बालाजी पटाखे की दुकान में तब हुई जब कैंटर से पटाखे उतारे जा रहे थे। देखते ही देखते आग गोदाम और स्टॉल तक फैल गई। उन्होंने कहा, “दो लोगों को चोटें आई हैं और मालिक नवीन भी झुलस गया है। एफएसएल टीम मूल्यांकन करेगी और हम पटाखा दुकान के लाइसेंस की जांच कर रहे हैं।”घटना में करोड़ों रुपये के पटाखे जलकर खाक हो गए। आग में तीन चारपहिया वाहन और चार बाइक भी जल गईं।

#Khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.