ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

पीएम मोदी ने कहा डबल इंजन का मतलब मध्य प्रदेश में डबल विकास,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 19,260 करोड़ रुपये की कई विकास पहलों के लोकार्पण और शिलान्यास किया

PM Modi inaugurates and lays foundation stone of development initiatives worth Rs 19,260 crore in Madhya Pradesh - Gwalior News in Hindi

भोपाल। मध्यप्रदेश, ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 19,260 करोड़ रुपये की कई विकास पहलों के लोकार्पण और शिलान्यास किया।
पीएम मोदी ने कहा डबल इंजन का मतलब मध्य प्रदेश में डबल विकास है। इन वर्षों में हमारी सरकार ने राज्य को ‘बीमारू राज्य’ से देश के शीर्ष दस राज्यों में बदल दिया है। हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश के शीर्ष दस राज्यों में से एक बनाना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा अभी यहां लगभग 19000 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। आज मध्य प्रदेश के करीब सवा 2 लाख परिवार अपने नए घर में प्रवेश कर रहे हैं।
ग्वालियर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब टूटी-फूटी 60,000 किमी सड़कें हुआ करती थीं लेकिन अब मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने 5 लाख किमी शानदार सड़कें बनाई हैं। पहले बिजली का उत्पादन 2900 मेगावाट हुआ करता था और आज 29000 मेगावाट बिजली के उत्पादन को 38,000 मेगावाट तक ले जाने का कार्य किया जा रहा है। पहले सिंचाई केवल साढ़े 7 लाख हेक्टर में होती थी और आज 47 लाख हेक्टर में सिंचाई हो रही है और इसे हम 65 लाख तक ले जाएंगे।
प्रधानमंत्री ग्वालियर और श्योपुर जिलों में 1530 करोड़ रुपये से अधिक की जल जीवन मिशन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के 720 से अधिक गांवों को लाभ होगा। स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और बढ़ावा देने के मिशन के तहत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे मिशन के तहत नौ स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखेंगे। इन्हें 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री आईआईटी इंदौर के शैक्षणिक भवन का लोकार्पण किया और परिसर में छात्रावास एवं अन्य भवनों की आधारशिला रखी है । इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री इंदौर में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क की आधारशिला रखेंगे। वह उज्जैन में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट, ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र सहित विभिन्न परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया है।

#Khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.