ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मंदसौर ने जीता राज्यस्तरीय पर्यटन क्विज-2023, पहले स्थान पर सिवनी, दूसरे पर सीधी एवं तीसरे पर मंदसौर रहा, प्रदेश के 52 जिलों के प्रतिभागी हुए शामिल

मंदसौर। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय पर्यटन क्विज-2023 का रंगारंग आयोजन कुशाभाउ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में किया गया। इसमें 52 जिलों की टीमों (प्रत्येक टीम में 3 विद्यार्थी) ने हिस्सा लिया। प्रदेश की पर्यटन, कला-संस्कृति, आध्यात्म इत्यादि के आधार पर 11 राउंड हुए, जिसके बाद विजेताओं का चयन किया गया। विजेताओं में पहले स्थान पर सिवनी, दूसरे स्थान पर सीधी एवं तीसरे स्थान पर मंदसौर जिला रहा। जिले के नोडल अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि आयोजन में जिले से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंदसौर के आयुष पाटीदार, लक्ष्मी मेहरू और रितिका सोनी ने लिया था। राकेश शर्मा ने आयोजन से पहले बच्चों की तैयारियां पूर्ण करने के साथ उनसे आयोजन संबंधी जानकारी भी साझा की थी। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने प्रतिभागी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ये सभी विद्यार्थी आगामी समय में पर्यटन के ब्रांड एंबेसेडर की भूमिका निभाएंगे। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मनीषा सेतिया और अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड विवेक श्रोत्रिय ने 03 विजेता टीमों एवं 03 उपविजेता टीमों को पुरस्कार स्वरूप नि:शुल्क टूर पैकेज के कूपन, मेडल प्रदान किए। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान दिए गए। – ऐसे हुआ चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा में 52 जिलों से 156 स्कूली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें मप्र पर्यटन, संस्कृति, वन्यजीव, इतिहास, पुरातत्व इत्यादि से जुड़े 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। पॉइंट्स के आधार पर गुना, मंदसौर, सतना, सीधी, धार, सिवनी जिले की टीम ने जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रश्नोत्तरी के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.