ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हर दिन दोपहर 12 बजे तक कार्य से अनुपस्थित पटवारियों की जानकारी दी जाए,राज्य सरकार ने कलेक्‍टरों को दिए सख्त निर्देश

भोपाल । पिछले एक महीने से हडताल कर रहे पटवारियों के खिलाफ राज्य सरकार सख्त एक्शन की तैयारी कर रही है। अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के करीब 19 हजार पटवारी कलमबंद हडताल कर रहे है। इससे प्रदेश भर के किसान अपने काम नहीं होने से परेशान हो रहे हैं लेकिन पटवारियों पर उनकी परेशानी का कोई असर नहीं हो रहा है। इधर, मध्य प्रदेश पटवारी संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में विचार किया जा रहा है। इस संबंध में भू-अभिलेख मध्य प्रदेश के आयुक्त संदीप यादव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने आदेश में लिखा है कि विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में पटवारी 28 अगस्त से हड़ताल पर हैं। उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। शासकीय कर्मचारियों द्वारा आयोजित हड़ताल, धरना और सामूहिक अवकाश आदि की वजह से काम प्रभावित हो रहा है। इसके चलते सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों के अनुसार अनुपस्थित पटवारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए। हर दिन दोपहर 12 बजे तक कार्य से अनुपस्थित पटवारियों की जानकारी दी जाए। इसके साथ ही जिले में परिवीक्षा अवधि में पदस्थ पटवारियों की सूची भी उपलब्ध कराई जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.