ब्रेकिंग
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ...

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजाना मे मल्हारगढ़ विधानसभा के रेतम बैराज मत्स्य पालन समिति हरमाला कृषकों को अनुदान मे मिले 13 टू-व्हिलर वाहन

घीसालाल मोगिया एवं उनका समुह का हुआ आर्थिक विकास, मत्स्य विभाग से मिला 5 लाख 85 हजार अनुदान

मंदसौर। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अर्न्तगत मध्यप्रदेश शासन से अनुदान प्राप्त कर मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव हरमाला के घीसालाल मोगिया एवं उनके समुह को वाहन के रूप मे 13 टू-व्हिलर वाहन का लाभ मिला है। मत्स्य कृषक पात्र हितग्राही योजना का लाभ लेकर आज अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने मे सक्रिय है। मत्स्य कृषक घीसालाल मोगिया ने इस मामले मे जानकारी देते हुए बताया की भारत के प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, वित्तमंत्री एवं क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक जगदीश देवड़ा के द्वारा गरीब मत्स्य कृषकों के लिए अनुदान पर गरीब रेतम बैराज जलाशय मत्स्य पालन समिति हरमाला को वर्ष 2021,22,23 तीन वर्षो मे लगभग 5 लाख 85 हजार की राशि 45 प्रतिशत अनुदान पर वाहन के रूप मे 13 टू-व्हिलर वाहन उपलब्ध हुए है।

मत्स्य सम्पदा योजाना मे इन हिग्राहियों को मिला लाभ

घीसालाल मोगिया, जीवन पिता बल्लु, गोपाल पिता रामलाल, सरेन्द्र पिता रामचन्द्र, कंवरलाल पिता किशनलाल, घनश्यामि पता रमेशचन्द्र, गाणपत पिता मानसिंह, रामलाल पिता बहादुरसिंह, पप्पुलाल पिता बाबुलाल, अम्बालाल पिता किशनलाल, करण पिता बहादुरसिंह, चांदमल पिता भुवानलाल, रामप्रसाद पिता अमृमरात सभी 13 मत्स्य कृषकों को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजाना का लाभ मिला है।

यह है प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजाना

मछली पालन व्यवसाय मे सक्रिय मत्स्य कृषको की समितियो समुह को मत्स्य संसाधनों का समग्र, सतत विकास और प्रबंधन और मत्स्य पालन और मत्स्य-कृषकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए अनुदान उपलब्ध करवाया जाता है। योजना सभी पात्र हितग्राहीयों की पारिस्थितिक रूप से स्वस्थ, आर्थिक रूप से व्यवहार्य और सामाजिक रूप से समावेशी मात्स्यिकी क्षेत्र जो आर्थिक समृद्धि और मछुआरों, मछली किसानों और अन्य हितधारकों की भलाई, देश की खाद्य और पोषण सुरक्षा में स्थायी और जिम्मेदार तरीके से योगदान देता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.