ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

आज 24 अगस्त को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इन्दौर (आईटीआई नंदा नगर) में रोजगार मेला एवं रोजगार दिवस का आयोजन

भोपाल। मध्यप्रदेश, इन्दौर जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में आज 24 अगस्त को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई नंदा नगर) में रोजगार मेला एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 500 से अधिक युवाओं को नौकरी दिलवायी जाएगी।

उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई बताया कि एक दिवसीय रोजगार मेला 24 अगस्त 2023 (गुरुवार) को प्रातः 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई नंदा नगर) इन्दौर में आयोजित होगा। उक्त रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे- शैफाली बिजनेस सॉल्यूशन, रूपरंग स्टोर्स, पटेल मोटर्स, सुजुकी मोटर्स एवं आयशर मोटर्स, जॉना स्माल फायनेन्स, भारतीय जीवन बीमा निगम, जॅस्टडॉयल, चेकमेट सर्विसेस, मैनपॉवर सर्विसेस, कुएस कारपोरेशन आदि प्रतिष्ठित कंपनी के लगभग 500 से अधिक अधिक विभिन्न पदों जैसे-सेल्स एग्जिकेटिव, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, टीम लीडर, डिलीवरी बॉय, सुरक्षा गार्ड, लोडर, बीमा सलाहकार एवं पैकिंग कर्मचारी आदि के पदों हेतू आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक रूप से चयन करेंगे।

उक्त मेले में 18 से 45 वर्ष के आवेदक जो की हाई स्कूल से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास आवेदक एवं तकनिकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों हेतु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडाटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों साथ लाकर मेले में भाग ले सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.