ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

भाजपा सरकार के 20 सालों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत कर गरीब कल्याण महाअभियान का शुभारंभ किया

ग्वालियर। मध्यप्रदेश, ग्वालियर से भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश में सक्रीयता रखे हैं। राजधानी भोपाल से अमित शाह ग्वालियर में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुॅचे। श्री शाह ने कहा आज मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के 20 सालों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत कर गरीब कल्याण महाअभियान का शुभारंभ किया। गत 20 वर्षों में भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को बिमारू राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर प्रदेश की विकास दर को बढ़ाने का काम किया है। साथ ही वंचितों व पिछड़ों तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा। मोदी जी के मार्गदर्शन और शिवराज जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक नये आयाम दे रही है।

https://twitter.com/AmitShah/status/1693252668360454348?s=20
श्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में सबसे अधिक चुनाव जीतने का रिकॉर्ड है। पंचायत से लेकर जिला व विधानसभा चुनाव जीतने का अनुभव है। 2019 में 29 में से 28 जिताने वाला कार्यकर्ता मेरे सामने बैठा है। इसलिए संकल्प लें कि लोकसभा चुनाव में इस बार सबसे पहले छिंदवाड़ा की सीट जीतकर विजय संकल्प अभियान की शुरूआत करेंगे। इस संकल्प को अगर हमें सिद्ध करना है तो 2023 में डेढ़ सौ से अधिक सीटें जीतकर भाजपा का भगवा एक बार फिर मध्यप्रदेश में लहराना होगा। हमें चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं जीतना है, बल्कि इसलिए जीतना है ताकि बंढाटार और कमलनाथ की सालों तक चुनाव के बारे में सोचने की हिम्मत न हो। उन्होंने कहा कि हम विजय के अधिकारी हैं, हमें चुनाव लड़ना और लड़ाना आता है। हमारा उद्देश्य पवित्र है, हमारे संकल्प में स्व का भाव नहीं है, हमारा संकल्प गरीब कल्याण है। हमें 150 सीटें जीतने के लिए चुनाव लड़ना है। इतना बड़ा चुनाव लड़ना है तो जोश से नहीं होश से काम करना है। मतदाता सूची के हर पेज से 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने का चुनाव लड़ना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.