ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

मंदसौर पुलिस द्वारा सीतामऊ थाना क्षेत्र से कार मे 40 किग्रा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा माफीया गिरफ्तार

आरोपी भूपेन्द्र सिंह निवासी धतुरीया वाले बिना नम्बर की किआ सोनेट कार से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जो 11 अगस्त 2023 को मूखबिर सूचना पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे एसडीओपी सीतामऊ सुश्री निकिता सिंह थाना प्रभारी सीतामऊ निरी. दिनेश प्रजापति के द्वारा थाना सीतामऊ पर पदस्थ उनि शुभम व्यास को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया तथा कार्यवाही करते हुऐ गठित टीम द्वारा आरोपी भूपेन्द्र सिंह पिता रविन्द्र सिंह राजपुत उम्र 25 साल निवासी धतुरीया थाना सीतामऊ जिला मन्दसौर से जिला मन्दसौर के कब्जे वाली बिना नम्बर की स्वीफ्ट डिजायर कार मे 02 प्लास्टिक के कट्टो मे छिपाकर रखा कुल 40 किलोग्राम डोडाचुरा को जप्त किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-गठीत टीम के द्वारा आज मूखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुऐ माऊखेड़ा सेमलखेड़ा रोड़ डाब़ड़ी के पास नाकाबंदी की गई उसी दौरान एक बिना नम्बर की नई किआ सोनेट कार का चालक अपने वाहन को स्पीड मे चलाकर लाया जिसे रोकने का प्रयास किया जो नही रूका और वाहन को टर्न पर ओवर स्पीड होने से रोड़ के नीचे खेत मे वाहन सहीत चला गया और निकलकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से पकड़ा नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम भूपेन्द्र सिंह पिता रविन्द्र सिंह राजपुत उम्र 25 साल निवासी धतुरीया थाना सीतामऊ जिला मन्दसौर का रहने वाला बताया कार की तलाशी के दौरान कार मे 02 प्लास्टिक के काले कट्टो मे छिपाकर रखा कुल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कार चालक भूपेन्द्र सिंह से जप्त किया गया व आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त कार हरपालसिंह पिता हिम्मतसिंह राजपुत निवासी सुजानपुरा की होने से आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 509/23 धारा 8/15,25 Ndps Act का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है व आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है गिरफ्तार शुदा आरोपी से डोडाचुरा के अन्य स्त्रोतो के संबंध मे पुछताछ जारी है ।
सराहनीय कार्य-निरीक्षक दिनेश प्रजापति, उनि शुभम व्यास, कार्य.प्रआर 81 सुमित यादव, आऱक्षक 702 विजय सिंह, आऱक्षक 464 रणजीत सिंह, आऱक्षक 310 विक्रमसिंह, आऱक्षक 17 नरेन्द्र सिंह, सैनिक 1003 नरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.