जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने नगर पालिका परिषद नैनपुर के सीएमओ को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
भोपाल। मध्यप्रदेशःजबलपुर में नैनपुर नगरपालिका सीएमओ 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार मंडला जिले के नैनपुर नगर पालिका परिषद के सीएमओ राजाराम बरठे को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने 15000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी एक ठेकेदार से बिल का भुगतान करने के एवज में रुपयों की मांग कर रहा था। मामले की कार्रवाई सर्किट हाउस नंबर दो पर जारी है।
जानकारी अनुसार स्पनिल दास निरीक्षक ने बताया कि नगर पालिका परिषद नैनपुर ठेकेदार ने शिकायत की थी कि बिल के भुगतान करने के एवज में नगर परिषद नैनपुर में पदस्थ सीएमओ राजा राम वरठे 15 हजार रुपये रिश्वत की डिमांड कर रहे है। शिकायत जांच के बाद सीएमओ को रिश्वत के रंग लगे हुए नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।