ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

भोपाल लोकायुक्त टीम ने रेलवे विभाग के कमर्शियल स्टेशन मैनेजर को रिश्वत लेते पकड़ा

भोपाल। लोकायुक्त टीम ने रेलवे विभाग के कमर्शियल स्टेशन मैनेजर राजेश रायकवार को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भोपाल स्टेशन पर खान पान कैंटीन संचालक और पेट्री कांट्रेक्टर सुखबीर सिंह भदौरिया से रेलवे के अधिकारी राजेश रायकवार ने रिश्वत की मांग की थी। अधिकारी 6 हजार रुपए महीना देने के लिए दबाव बना रहा था। रिश्वत की रकम न देने पर अनावश्यक चालान करके परेशान किया जाता है। ऐसे में वो परेशान हो गया था। इस पर फरियादी सुखबीर सिंह भदौरिया ने इसकी शिकायत भोपाल लोकायुक्त में कर दी। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप की कार्रवाई की।

शिकायत के सत्यापन के बाद बुधवार को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डीएसपी वीरेंद्र सिंह, ट्रेपकर्ता अधिकारी मयूरी गौर, निरीक्षक विकास पटेल व अन्य टीम के सदस्य भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित रेल विभाग के स्टेशन मैनेजर कमर्शियल) के कार्यालय में लोकायुक्त ने भोपाल स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित रेल विभाग के कमर्शियल स्टेशन मैनेजर के कार्यालय में राजेश रायकवार को 5 हजार रिश्वत लेते दबोच लिया है। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ आगे की कर्यवाही लोकायुक्त पुलिस द्वारा जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.