ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

11 खिलाडिय़ों को एकलव्य और 10 को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 2 लाख रुपए तक मिलेगी पुरस्कार राशि -मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया

भोपाल। मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार ने खुशियों की सौगात दी है। दरअसल प्रदेश की शिवराज सरकार ने राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों (स्टेट लेवल स्पॉट्र्स अवॉर्ड) की घोषणा कर दी है। खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 2022-23 के स्टेट लेवल स्पॉट्र्स अवॉर्ड की घोषणा की है। इसके तहत अनिल धूपर को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा। वहीं वर्ष 2022-23 के लिए 11 खिलाडिय़ों को एकलव्य और 10 को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 2 लाख रुपए तक मिलेगी पुरस्कार राशि मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुताबिक वर्ष 2022 के लिए 11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार के लिए चुना गया है और 10 खिलाडिय़ों को विक्रम पुरस्कार से नवाजा जाएगा। एक प्रशिक्षक को विश्वामित्र तथा एक खेल हस्ती को लाइफ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

– आपको बता दें कि वर्ष 2011 तक एकलव्य पुरस्कार विजेता को 25 हजार रुपए और विक्रम, विश्वामित्र और लाईफ टाईम अवार्ड के विजेताओं को 50 हजार रुपए की राशि दी जाती थी। लेकिन 2021 से सभी पुरस्कार राशि को बढ़ा दिया गया। अब एकलव्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को एक लाख रुपए और शेष को दो लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.