ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

व्यापम घोटाले मे पकड़ाय आरक्षक जितेंद्र थाना दालौदा, मंदसौर में था पदस्थ, न्यायालय से हुई 7 साल की सजा

भोपाल। व्यापम महाघोटाला का मामला थमने का नाम ही नही ले रहा है। एक के बाद एक कई मामलों के बाद एक और मामले मे विशेष न्यायालय सीबीआई (व्यापम केस भोपाल) द्वारा फर्जी ढंग से पुलिस विभाग में भर्ती हुए आरक्षक जितेन्द्र टांक पिता नागेश्वर टांक निवासी अमृतसागर कालोनी, रतलाम को सुनवाई पूरी होने पर दोषी करार देते हुए 7 साल के सश्रम कारावास सहित 10 हज़ार रुपये के जुर्माने से दंडित किए जाने का आदेश सुनाया है। फर्जी ढंग से भर्ती हुआ आरक्षक जितेंद्र थाना दालोदा जिला मंदसौर में पदस्थ था। मामले में एसटीएफ की ओर से अदालत में विशेष लोक अभियोजक सुनील श्रीवास्तव द्वारा पैरवी की गई। जानकारी के अनुसार भोपाल एसटीएफ को व्यापम द्वारा आयोजित आरक्षक भर्ती परीक्षा 2012 में आरक्षक के पद पर चयनित जितेन्द्र टांक के खिलाफ साल्वर बैठाकर परीक्षा उत्तीर्ण करने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जाँच में जितेंद्र द्वारा फर्जीवाड़ा करने के आरोप सही पाये जाने पर उसके विरूद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि तथा 3 (घ) 4 मध्यप्रदेश मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम का मामला दर्ज किया गया था। छानबीन के बाद न्यायालय भोपाल में चालान पेश किया गया। प्रकरण की जांच उप निरीक्षक मलय महंत द्वारा की गई थी। विशेष न्यायाधीश सीबीआई (व्यापम केस भोपाल ) नीतिराज सिंह सिसोदिया द्वारा गवाहों के बयान सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी जितेन्द्र टांक को दोषी करार देते हुए 7 साल के सश्रम कारावास एवं 10 हजार रूपये के अर्थदंड से दण्डित किये जाने का आदेश दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.