ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

 मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी,गिर सकती है आकशीय बिजली

भोपाल। प्रदेश में अगले 24 घंटे में प्रदेश में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें छिंदवाड़ा, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास, आगर, गुना और शिवपुरी जिले शामिल हैं, आपको बतादें कि पिछले साल भी मध्यप्रदेश के राजगढ़, विदिशा जिले में भारी बारिश के कारण तबाही मच गई थी, लोगों को घरों से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन करना पड़ा था, विदिशा में कई गांवों में बाढ़ आ गई थी।

मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर संभाग के अधिकतर जिलों, उज्जैन, रतलाम, देवास, शाजापुर व आगर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, इसी के साथ मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला में भी कुछ स्थानों पर आकशीय बिजली गिरने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.