ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

तेज रफ्तार एक ट्रक ने 2 बच्चों समेत 7 लोगों को कुचल दिया। हादसे में सभी सात लोगों की मौके पर मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीधी जिला में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार एक ट्रक ने 2 बच्चों समेत सात लोगों को कुचल दिया। हादसे में सभी सात लोगों की मौके पर मौत हो गई है। कलेक्टर साकेत मालवीय ने इसकी जानकारी दी है. इस हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है सीएम ने कहा सीधी जिले में सड़क दुर्घटना में दो बच्चों सहित 7 लोगों की मृत्यु होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं, ईश्वर परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे.ओम शांति।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। टिकरी मार्ग के पास एक अनियंत्रित ट्रक बोलेरो गाड़ी के ऊपर पलट गया। हादसे में दो बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीधी जिले में सड़क दुर्घटना में दो बच्चों सहित 7 लोगों की मृत्यु होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

ओम शांति

— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) June 8, 2023

 

हादसे में इनकी मौत हुई

1. राजाराम यादव पिता झरियारी यादव (56)

2. सुखलाल यादव पिता पियारे यादव (55)

3. रोहित यादव पिता राजकुमार यादव (15)

4. मंगल यादव पिता हीरालाल यादव (10)

5. शिव कुमार यादव पिता कुंजल प्रसाद यादव (18)

6. आशीष शुक्ला पिता राम कृष्ण शुक्ला उम्र 25 वर्ष (स्कूटी चालक)

7. अज्ञात है। यह गाड़ी चला रहा था।

हादसे मे तीन लोग घायल है।

हादसे में घायल शख्स ने बताया कि सभी एक बारात में सिरसी से कुंदोर कुशमी गए थे। शादी से लौटते वक्त वे रास्ते में नाश्ता करने के लिए रुके ही थे कि सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटते ही बोलेरो जमीन में चिपक गई। गाड़ी में बैठे 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। एक स्कूटी चालक भी चपेट में आ गया। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अनियंत्रित ट्रक अचानक गड्ढे में फंस गया। जिस वजह से बोलेरो वाहन के ऊपर ही गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा और गाड़ी में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। जमोडी थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना सीधी-टिकरी मार्ग पर डोल गांव के पास हुई। उन्होंने कहा कि बल्कर ट्रक पहले गाड़ी से टकराया और बाद में उसी पर पलट गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.