ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

आवास आवंटन हेतु रुपये लेने वाले एवं दो सहायक सचिव को भ्रष्टाचार मे लिप्त पाए, तीन की सेवायें समाप्त

भोपाल। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल किया जा रहा है। कलेक्टर अवि प्रसाद दूवारा जहां गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन करने वाले कर्मियों को शाबाशी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। वहीं भ्रष्टाचार में लिप्त शासकीय कर्मियों को सेवा से बर्खास्त करने की कार्यवाही की जाती है।कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त रुख के बाद अब तक दो रोजगार सहायक सहित एक दैनिक वेतन भोगी श्रमिक को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। भ्रष्टाचार करने की वजह से सेवा से बर्खास्त होने वालों में ठीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत पचपेढ़ी के रोजगार सहायक कमलेश कुमार मेहरा और बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम पंचायत कौड़िया के ग्राम रोजगार सहायक अजय चक्रवर्ती शामिल हैं।
इसी प्रकार आवास आवंटन हेतु रुपये लेने के वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने नगर निगम कटनी के दैनिक वेतन भोगी श्रमिक प्रियंक सिंह चौहान के विरुद्ध कार्यवाही करने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया था। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद दैनिक वेतन भोगी श्रमिक प्रियंक सिंह चौहान को भी तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.