ब्रेकिंग
म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति...

मंदसौर बायपास रोड पर रात्री मे कार-ट्राला भिड़त, उज्जैन के तीन युवकों की मौत, एक गंभीर इंदौर रेफर किया गया

मंदसौर। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला के तीन युवकों की असमय मौत हो गई। ये युवक उज्जैन से राजस्थान मे सांवलियासेठ के दर्शन करने जा रहे थे। मंदसौर के नजदीक देर रात उनकी कार रास्ते में एक ट्राला से जा भिड़ी। हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। घायल एक को इंदौर रेफर किया गया। मंगलवार रात प्रातः  करीब 3 बजे के आसपास यह हादसा हुआ।
भीषण टक्कर में कार में सवार तीन युवकों ने कार में ही दम तोड़ दिया- पुलिस ने बताया कि मंदसौर बायपास पर यह हादसा हुआ। तेज रफ़्तार कार और ट्राला की भिड़ंत हो गई। खड़े ट्राले में कार टकरा गई। भीषण टक्कर में कार में सवार तीन युवकों ने कार में ही दम तोड़ दिया। ये तीनों युवक उज्जैन से राजस्थान की ओर जा रहे थे।
मंदसौर की मुल्तानपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों ने तीनों शवों को कार से बाहर निकाला- हादसे की सूचना मिलते ही मंदसौर की मुल्तानपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों ने तीनों शवों को कार से बाहर निकाला। इसी के साथ घायल को अस्पताल भी पहुंचाया गया। घायल की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
देर रात हादसे की सूचना मिलते ही तीनों युवकों के घरों में कोहराम मच गया, युवकों की मौत से मां पिता का रो रोकर बुरा हाल हो चुका – ये चारों युवक उज्जैन से राजस्थान के लिए निकले थे। युवक सांवलिया सेठ दर्शन के लिए निकले थे पर रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक संजय पिता संतोष सिंह, विजय सिंह राणा, ऋतिक उर्फ दिलीप दारिया, लक्की सभी युवक उज्जैन में मक्सी रोड निवासी हैं। देर रात हादसे की सूचना मिली। जिला चिकित्सालय मे शवों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही के समय मुतकों के परिजन मौजुद हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.