ब्रेकिंग
म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति...

वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने 2 करोड़ 52 लाख की सड़कों का भूमि पूजन किया

मंदसौर।वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ नगर परिषद में चलित पशु चिकित्सा इकाई को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उसके बाद ग्राम खेरखेडा में 1 करोड़ 32 लाख 46 हजार रुपए की लागत से निर्मित नेशनल हाईवे से खेरखेड़ा सड़क मार्ग का भूमि पूजन किया। तत्पश्चात ग्राम रतन पिपल्या में 1 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली पुलिया एवं सड़क मार्ग का भूमि पूजन किया।

लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री श्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि सरकार ने डिफाल्टर किसानों को बचाने का काम किया है। ऐसे किसान जो अपना ब्याज नहीं चुका पा रहे थे। उनकी ब्याज की गठरी को सरकार ने उतारा है। ब्याज माफी के लिए आवेदन भरे जा रहे हैं। इसलिए डिफाल्टर किसान आवेदन भरे और मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना का लाभ प्राप्त करें। सड़क निर्माण के लिए उन्होंने सभी ग्रामीण जनों से कहा कि सभी लोग सड़क निर्माण में सहयोग करें। ग्राम खेर खेड़ा में सीसी रोड बनाया जाएगा एवं धर्मशाला की बाउंड्री वॉल के लिए 5 लाख रुपए विधायक निधि से दिए जाएंगे। विशेष तौर पर कहा कि प्रजातंत्र में जनता मालिक होती है एवं सरकार सेवक होती है। सरकार का मूल काम है, विकास करना। सरकार लगातार काम कर रही है। मल्हारगढ़ क्षेत्र में सभी दिशाओं में विकास कार्य हुए। इस क्षेत्र में 2 कॉलेज, आईटीआई भवन, 30-30 बिस्तर अस्पताल, स्टॉप डेम, सीएम राइज स्कूल जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.