ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

कलेक्टरों को मंदिर की जमीन नीलाम करने का अधिकार नहीं होगा, पुजारियों को रू 5000 मासिक भत्ता दिया जाएगा, प्रदेश मे ब्राहमण कल्याण बोर्ड की स्थापना की जावेगी-मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने परशुराम जयंती के अवसर पर एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश मे ब्राहमण कल्याण बोर्ड की स्थापना की जावेगी। मंदिर की जमीनों पर सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। कलेक्टरों को मंदिर की जमीन नीलाम करने का अधिकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ब्राह्मण समाज की समस्याओं के समाधान के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाएंगे और मंदिर के पुजारियों को रू 5000 मासिक भत्ता दिया जाएगा। भगवान परशुराम की जन्म सथली जानापाव श्री परशुरामलोक का निमार्ण किया जावेगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज परशुराम जयंती के अवसर पर भगवान श्री हरि विष्णु के अवतार भगवान श्री परशुराम के जन्म उत्सव पर इंदौर जिले की महू तहसील स्थित उनकी जन्मस्थली जानापाव पहुंचकर वहां चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण किया गया है उसी प्रकार यहां पर परशुराम धाम का निर्माण किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के गुफा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, गुफा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल भवन का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के कार्य में ब्राह्मणों ने विशेष योगदान दिया है। विभिन्न अवसरों पर आवश्यक कर्मकांड के लिए शिक्षित और दीक्षित ब्राम्हण अपने दायित्व पूरे करते हैं। प्रदेश में 3547 संस्कृत शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। शासकीय विद्यालयों में संस्कृत शिक्षकों की आवश्यकता को देखते हुए और भी नियुक्तियाँ की जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।
जन्मोत्सव कार्यक्रम मे गुहा ंदिर के महंत रामप्रवेश दास, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सासंद विष्णुदत्त शर्मा, भोपाल महापौर मालती राय, पुर्व महापौर आलोक शर्मा, शशी भाई सेठ आदी मौजुद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.