ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

पटवारी संजय को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया

जबलपुर। बालाघाट जिले की लालबर्रा तहसील कार्यालय में पटवारी संजय पटेल को 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जबलपुर लोकायुक्त कमलसिंह उईके ने बताया कि बालाघाट मोती विहार कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय उत्तम सिलेवार ने शिकायत की थी। उनकी माता जी के नाम से लालबर्रा के ग्राम पनबिहरी में लगभग करीब 6 एकड़ कृषि भूमि है। माताजी की मृत्यु के बाद जमीन के फौती, नामांतरण, त्रुटि सुधार, हक त्याग, सीमांकन और बंटवारा कार्य कराने के लिए उन्होंने आवेदन किया था। पटवारी संजय ने इसके बदले में 23 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। दोनों में 18 हजार रुपए में बात तय हुई। इसमें सोमवार को रिश्वत की प्रथम किस्त के तौर पर 9 हजार रुपए शिकायतकर्ता ने दिए। तहसील कार्यालय लालबर्रा में पटवारी संजय पटले को जैसे ही रिश्वत के रुपए दिए, लोकायुक्त ने आरोपी पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.