ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

खातेगांव मे मंच से बोले पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मेरी बात का बुरा मत मानिएगा, मैं यहां के मतदाताओं से पूछना चाहता हूं कि वे आखिर किस नशे में हैं? क्या उन्हें 25 साल का उपेक्षित इतिहास नहीं दिखता।

देवास। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने देवास ज़िले के खातेगांव मे आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं खातेगांव-नेमावर की पावन भूमि पर आकर मैं किसानों को प्रणाम करता हूं। मुझे बहुत खुशी है कि मैं आज यहां आया, बहुत समय बाद मैं खातेगांव आया हूं। बहुत बड़ी संख्या में आकर आप लोगों ने मुझे शक्ति दी है।
25 साल से खातेगांव में भाजपा का विधायक है। ऐसी बहुत गिनी-चुनी विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां 25 साल से भाजपा का कब्जा है। हमारे कई नौजवानों ने यहां सिर्फ भारतीय जनता पार्टी देखी है। यहां से लगातार जीतने वाले भाजपा के विधायकों से मैं पूछना चाहता हूं कि आखिर खातेगांव क्यों इतना पिछड़ा है? यहां के 128 गांव में अभी तक सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंचा। 25 साल से आप उन्हें पुरस्कार देते रहे।
चुनाव आते हैं। हर चुनाव का अपना एक मतलब, अर्थ और महत्व होता है। लोकसभा के चुनाव में दिल्ली भेजते हैं, विधानसभा के चुनाव में जनप्रतिनिधि को चुनकर भोपाल भेजते हैं। लगभग 5 महीने बाद उनका क्या मतलब है, आप केवल किसी पार्टी के उम्मीदवार का फैसला नहीं करेंगे। आप खातेगांव, देवास और मध्यप्रदेश के भविष्य का फैसला करेंगे। अब आपको देखना है कि कैसा भविष्य हमारे मध्यप्रदेश का हो। मेरी बात का बुरा मत मानिएगा, मैं यहां के मतदाताओं से पूछना चाहता हूं कि वे आखिर किस नशे में हैं। क्या उन्हें 25 साल का उपेक्षित इतिहास नहीं दिखता। खातेगांव कितना उपेक्षित है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री व सोनकच्छ विधायक सज्जनसिंह वर्मा भी उपस्थित रहे। कमलनाथ की सभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

(sabhar-political hub)

Leave A Reply

Your email address will not be published.