ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

विद्युत कर्मियों एवम विद्युत उपभोक्ताओ के हितों के लिए सयुक्त रूपरेखा के साथ आंदोलन का संखनाद होगा, कर्मचारी संगठनो की सयुक्त बैठक मे हुआ निर्णय

जबलपुर। विद्युत कंपनियों को निजीकरण करने हेतु लगातार प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। ऐसी परिस्थित मे विद्युत कंपनियों को बचाने के लिए सयुक्त प्रयास ही विकल्प है। सरकार द्वारा इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट, टी. बी. सी. बी. और ज्वाइंट वेंचर के माध्यम से कंपनियों को निजीकरण करने की तैयारी कर रही है, जिससे विद्युत कर्मी और पेन्सनर असुरक्षित महसूस कर रहे है तथा भविष्य के प्रति चिंतित है।
इंजी. नरेंद्र चंदेल प्रचार सचिव म.प्र. विधुत मण्डल अभियन्ता संघ ने बताया की विद्युत कंपनियों के विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों की सयुक्त बैठक अभियन्ता संघ कार्यालय रामपुर जबलपुर मे सम्पन्न हुई। अभियंता संघ के आह्वान पर उपस्थित विदूयुत कंपनियों के संगठन के पदाधिकारियों ने बताया की मध्य प्रदेश का ऊर्जा क्षेत्र विषम दौर से गुजर रहा है।
सरकार और प्रबंधन द्वारा लगातार विद्युत कर्मियों मांगों को नजरंदाज किया जा रहा है, जिसके कारण विद्युत कर्मियों मे रोष व्याप्त है। सभी संगठन प्रमुख ने कहा है कि सरकार और प्रबंधन की हठधर्मिता से सभी विद्युत कर्मी आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है। सयुक्त बैठक मे उपस्थित विद्युत कंपनियों के संगठनो ने कहा है कि जल्दी ही आपसी सहमत से मध्य प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को बचाने के लिए विद्युत कर्मियों एवम विद्युत उपभोक्ताओ के हितों के लिए सयुक्त रूपरेखा के साथ आंदोलन का संखनाद किया जाएगा। सयुक्त बैठक मे मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल अभियंता संघ, मध्य प्रदेश यूनाइटेड, फोरम, मध्य प्रदेश पावर इंजीनियर एण्ड इम्प्लाई एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अभियंता संघ के महासचिव विकास शुक्ला ने बताया है कि विद्युत कंपनियों को निजीकरण से बचाने तथा विद्युत कर्मियों के हितों की रक्षा हेतु सभी मुख्य संगठनों से चर्चा हो चुकी है जल्द ही सरकार को सयुक्त मांग पत्र दे दिया जाएगा।
सयुक्त बैठक मे हितेश तिवारी, व्ही के एस परिहार, अजय मिश्रा, मनोज तिवारी, अनीश सिंघई सुरेश त्रिवेदी, सुबोध बाजपेई, अनुराग नायक, एस. डी. उपाध्याय, सुशील पाल, जितेंद्र तिवारी, अमित दाहिया, प्रसांत, भदोरिया, अर्जुन यादव, एस. के. पचौरी. अंबिकेश शुक्ला, इकबाल खान, महेश रघुवंशी, पुष्पेंद्र पटेल, अरविन्द बैठा, उदित अग्रवाल, सुरेश विश्वकर्मा, ब्रिज मोहन विश्वकर्मा, गुलाब सिं,ह नरेश दुबे, सैलेश सोनी,नरेंद्र चंदेल सहित विभिन्न संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.