भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के प्रति पूरे प्रदेश में जागरूकता देखी जा रही है। बहनों में योजना के प्रति उत्साह है, वे आनंदित हैं और भागीदारी के लिए आगे आई हैं। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने निर्देश दिए कि परित्यक्ताओं को भी योजना से जोड़ा जाए। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए पारम्परिक प्रचार माध्यमों जैसे नाटक, कठपुतली, गीत, दीवार लेखन, पेंटिंग आदि का उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने डिण्डौरी, धार, दतिया, श्योपुर, उज्जैन, मंदसौर और शिवपुरी जिलों के कलेक्टर्स एवं जन-प्रतिनिधियों से योजना में हो रहे पंजीयन की जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र, पेसा मोबेलाइजर्स और जन अभियान परिषद के सदस्य भी सहयोगी बने हैं। संचालक महिला-बाल विकास ने बताया कि प्रदेश में आज दिनाँक तक 92 लाख 9 हजार 881 आवेदन सफलतापूर्वक दर्ज हो चुके हैं। गुरूवार 13 अप्रैल को 4 लाख 50 हजार 409 आवेदन हुए हैं।
ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार...
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी
शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क...
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस...
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व...
पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न...
अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला