ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

डॉ. अंबेडकर से जुड़े महू, नागपुर, मुंबई, दिल्ली और लंदन मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना मे शामिल, अब वायुयान से यात्रा करेंगे श्रद्धालु

भोपाल/महू। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से संबंधित पांच केंद्रों को तीर्थ घोषित कर दिया है। इन सभी को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल कर दिया गया है। डॉक्टर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चैहान ने इसकी घोषणा की है।
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती आज मनाई जा रही है। इंदौर के महू में बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चैहान पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महू पहुंचे, उन्होंने बाबा साहेब को याद कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा- संविधान निर्माता की जन्मस्थली पर भी शिवराज झूठ बोलते हैं। वे झूठी घोषणाएं करते हैं। कई बार कह चुके हैं बाबा साहेब के नाम पर पंच तीर्थ बनाएंगे, लेकिन आज तक नहीं बनाया।
इस बीच सरकार ने आदेश जारी कर अंबेडकर की जन्मस्थली को तीर्थ दर्शन योजना में शामिल कर लिया। महू के अलावा अंबेडकर की दीक्षा भूमि अंबेडकर ग्रंथालय एवं शोध केंद्र नागपुर, परिनिर्वाण भूमि अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक दिल्ली, चैत्य भूमि अंबेडकर स्मारक इंदुमिल कंपाउंड मुंबई और संत रविदास मंदिर वाराणसी को पंचतीर्थ नाम दिया है। पंचतीर्थ को मुख्यमंत्री तीर्थ योजना में शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व है कि महू में बाबा साहब का स्मारक बनाने का सौभाग्य भी हमें मिला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.