भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सामाजिक समानता, महिला शिक्षा के अग्रदूत और सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा छुआछूत, नारी शिक्षा, कमजोर और किसानों के कल्याण एवं उत्थान के लिए किए गए संघर्ष और योगदान का स्मरण किया।