ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मंत्री श्री डंग ने कहा एक समय था किसान बिजली का इंतजार करते थे, अब मध्य प्रदेश लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही

मंदसौर। कहा एक समय था किसान बिजली का इंतजार करते थे, अब मध्य प्रदेश लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही । नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने आज सीतामऊ में 90 लाख की राशि से निर्मित अनुविभागीय कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, सहित जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सीतामऊ एसडीएम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा ग्राम बसई में निर्मित होने वाले 33,11 के वी उपकेंद्र का भूमि पूजन किया। भूमिपूजन अवसर पर मंत्री श्री डंग द्वारा कहा गया कि अब मध्य प्रदेश लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। इसके साथ ही खेती कार्य के लिए भी 10 घंटे बिजली प्रदान की जा रही हैं। एक समय था, जब किसान बिजली का इंतजार करते-करते कई घंटे गुजर जाते थे। तब बिजली आती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हम बिजली के क्षेत्र में भी लगातार सराहनीय कार्य कर रहे हैं। अब बिजली को लेकर कहीं पर भी कोई समस्या नहीं रही। प्रदेश सरकार ने सिर्फ बिजली में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.