ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

पटवारी परीक्षा मे ग्वालियर निवासी अभ्यर्थी विपिन सिंह की जगह बिहार निवासी रजनीश दे रहा था परीक्षा, पकड़ा गया

भोपाल। मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान राजधानी भोपाल के सेम कॉलेज में एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। बिलखरिया थाना इलाके में स्थित सेम कॉलेज में चल रही पटवारी चयन प्रक्रिया में फर्जी उम्मीदवार को पकड़ा गया है। आरोपी ग्वालियर के परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने आया था। लेकिन फिंगर प्रिंट मिलान और आधार कार्ड में फोटो से मिलान न होने पर जालसाज पकड़ा गया। बाद में कालेज प्रबंधन कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार सौ बीसी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार पटवारी चयन परीक्षा के लिए सेम कालेज को सेंटर बनाया गया था। गुरुवार को सुबह 9 बजे से परीक्षा आयोजित होनी थी। इसके पहले फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट परीक्षार्थी के फिंगर प्रिंट मिलान कर रही थी। टीम चैथी मजिंल पर ग्वालियर निवासी अभ्यर्थी विपिन सिंह के दस्तावेज चैक किए। इसके बाद टीम ने जब उसके फिंगर प्रिंट मिलाए तो वह मैच नहीं हुए। बाद में आधार कार्ड चैक करने पर फोटो भी मेल नहीं खा रहा था। सदेंह होने पर कालेज प्रबंधन ने बिलखिरिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने उसने अपना नाम बिहार निवासी रजनीश बताया है, वह बीए पास है। पुलिस ने आरोपी रजनीश से यह पूछताछ कर रही है, कि वह किसी गिरोह के लिये काम करता है, और उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल है। इस मामले में पुलिस असल उम्मीदवार आरोपी विपिन सिंह की भी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
पुलिस जांच में पाया गया है कि इस बार रैकेट के लोग उम्मीदवार की फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर मुन्ना भाई की जगह परीक्षा देने के लिए आते हैं। भोपाल के सेम कॉलेज में भी इसी ट्रिक से परीक्षा कक्ष में प्रवेश प्राप्त कर लिया था परंतु शक होने पर दोबारा फिंगरप्रिंट लिए जाए तो पकड़ा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.