ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

महू नीमच हाईवे मंदसौर के नाका नम्बर 10 से फिर पकड़ मे आए तस्कर, 370 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

मंदसौर। मध्यप्रदेश जिला मंदसौर पुलिस थाना शहर कोतवाली के द्वारा फिर दबोचा गया नशीले पदार्थ एमडी ड्रग की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर आरोपियों से 370 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल की गई जप्त।
जिला पुलिस मंदसौर के पुलिस कप्तान श्री अनुराग सुजानिया के द्वारा जिला पुलिस मंदसौर को दिए जा रहे लगातार निर्देशों के पालन में मंदसौर जिले में लगातार तस्कर माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सतनाम सिंह के मार्गदर्शन में थाना शहर कोतवाली के थाना प्रभारी श्री अमित सोनी के द्वारा लगातार नशीले पदार्थ एमडी ड्रग्स के तस्करों को दबोचा जा रहा है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- मंदसौर पुलिस थाना शहर कोतवाली को 4 मार्च 2023 मध्य रात्रि में मुखबीर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि नीमच से मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त दो तस्कर नई टीवीएस राइडर स्पीड बाइक से दलोदा में किसी तस्कर को ड्रग्स देने जाने वाले हैं और महू नीमच रोड बाईपास के रास्ते से जाएंगे थाना शहर कोतवाली पुलिस के द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर तत्काल एनडीपीएस एक्ट के निर्देशों का विधिवत पालन करते हुए महू नीमच हाईवे 10 नंबर नाका पर नाकेबंदी की गई जहां पर मुताबिक मुखबिर सूचना के अनुसार संदिग्ध दो व्यक्तियों को टीवीएस राइडर स्पीड बाइक सहित घेराबंदी कर रोका गया उनकी तलाशी एनडीपीएस एक्ट के विधि अनुसार लेने पर आरोपी समरथ मेघवाल जो कि मोटरसाइकिल चला रहा था के कब्जे से 170 ग्राम वह पीछे बैठे आरोपी भारत बैरागी से 200 ग्राम दोनों आरोपियों से कुल 370 ग्राम एमडी ड्रग्स अंतरराष्ट्रीय मूल्य 3700000 रुपए वह एक टीवीएस राइडर स्पीड बाइक को जप्त करने में सफलता हासिल की गई ।
गिरफ्तार आरोपी-
समरथ पिता नाथू लाल मेघवाल उम्र 22 साल निवासी गोल मगरी थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़, भारत पिता जयदीप बैरागी उम्र 30 साल निवासी भगवानपुरा मनासा रोड नीमच।
सराहनीय कार्य-
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक अमित सोनी, थाना प्रभारी थाना शहर कोतवाली सहायक उपनिरीक्षक कन्हैया लाल यादव प्रधान आरक्षक 402 कमलेश भदौरिया प्रधान आरक्षक 368 मुनव्वर प्रधान आरक्षक अरविंद पुरोहित आरक्षक 236 भानु प्रताप सिंह आरक्षक 173 हरीश यादव आरक्षक 344 नवाज का सराहनीय योगदान रहा जिन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.